Net Worth: सना, सानिया या फिर शोएब मलिक! कमाई के मामले में किसने उड़ाई लोगों की नींद, हैरान कर देगी नेटवर्थ
Shoaib Malik, Sana Javed Or Sania Mirza: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक के बाद तीसरी बार शादी की है, और उनकी नई पत्नी सना जावेद, जो पाकिस्तान की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, शोएब की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
सना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी और आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वहीं, सानिया मिर्जा टेनिस से संन्यास के बाद भी फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस आर्टिकल में हम इन तीनों स्टार की नेटवर्थ पर नजर डालेंगे और देखेंगे कि आखिर कौन है सबसे अमीर?

हिट टीवी शो में जलवा बिखेर चुकी हैं सना जावेद
आर्टिकल की शुरुआत पाक कप्तान की तीसरी पत्नी के साथ करते हैं। सना जावेद ने 2012 में 'शहर-ए-ज़ात' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की और जल्द ही पहचान बना ली। उन्होंने 'बेहद', 'रुसवाई' और 'डंक' जैसे हिट टीवी शोज़ में शानदार अभिनय किया।
सना जावेद की नेटवर्थ कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल कमाई 50 से 70 करोड़ रुपये के बीच है। इसके अलावा, सना के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा सबूत हैं।
सानिया और शोएब में किसकी कमाई सबसे ज्यादा?
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की नेटवर्थ कमाई की बात करें तो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच इस मामले में एक बहुत बड़ा अंतर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया मिर्जा की नेटवर्थ करीब 216 करोड़ रुपये है, जबकि शोएब मलिक की नेटवर्थ करीब 228 करोड़ रुपये है।
सानिया का कार कलेक्शन और लग्जरी घर
भारतीय स्टार सानिया के पास हैं कई लग्जरी गाड़ियां हैं। उनकी कमाई का कोई एक सोर्स नहीं है, इसमें विज्ञापन और ब्रैंड्स से होने वाली कमाई भी शामिल है। सानिया इंस्टाग्राम पोस्ट से भी कमाई करती हैं। भारतीय पूर्व टेनिस स्टार के पास रेंज रोवर इवोक, पोर्श कैयेन, जगुआर एक्सएफ़, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज़, मर्सिडीज़ बेंज़, और ऑडी जैसी कारें हैं। सानिया के पास हैदराबाद और दुबई में भी आलीशान घर हैं। दुबई का घर उनके दिल के बहुत करीब है, जहां वे अपना ज़्यादातर समय बिताती हैं।
ये भी पढ़िए- 'भगवान माफ नहीं करेगा तुम्हें,' शोएब मलिक को तीसरी पत्नी सना जावेद के साथ देख किसका फूटा गुस्सा?
कमाई के मामले में किसने उड़ाई लोगों की नींद
शोएब मलिक टी20 फ़्रेंचाइज़ी लीगों में खेलकर भी अच्छा पैसा कमाते हैं। इसके अलावा, वे कई ब्रैंड्स का एंडोर्समेंट भी करते हैं। उनके पास कई लग्ज़री गाड़ियां भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों स्टार की कमाई की बात करें तो, शोएब मलिक सबसे आगे हैं। इस लिस्ट में सानिया मिर्जा दूसरे नंबर पर और सना जावेद तीसरे स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications