Sania Mirza: 'खुदा कसम आप सच में बड़ी फिल्मी हैं', जानिए सानिया मिर्जा से किसने कही ये बात?

Sania Mirza Viral News: मशहूर खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद से वो लगातार अपनी पोस्ट, वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सानिया के कई पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जो कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें किसी ने सानिया मिर्जा के हुस्न और अदाओं की तारीफ की है और उन्हें बोला है कि 'आपको तो फिल्मों में होना चाहिए क्योंकि आप बहुत हसीन हैं।'

Sania Mirza

चौंकिए मत, सानिया मिर्जा की लाइफ में किसी नए बंदे की एंट्री नहीं हुई है। दरअसल साल 2020 में अपनी सहेली फराह खान के साथ सानिया मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के लोकप्रिय शो 'कॉफी विद करण'में मेहमान बनकर गई थीं ।

'आपको तो फिल्मों में होना चाहिए, आप तो बहुत फिल्मी हैं'

जहां उनकी चुलबुली बातें देखकर करण ने मजाक में सानिया से कहा था कि 'आपको तो फिल्मों में होना चाहिए, आप तो बहुत फिल्मी हैं, आपकी अदाएं तो एकदम दिल चुरा लेती हैं', जिस पर हंसते हुए सानिया ने कहा था कि' मैं खुश हूं, जहां मैं हूं, हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा था कि उन्हें फिल्मों से प्यार है। शायद अगर वह टेनिस खिलाड़ी नहीं होतीं, तो वह फिल्म उद्योग में अपना करियर बनातीं।'

'फिल्मी स्वभाव के कारण कई आइटम सॉन्ग ऑफर किए थे'

जिसके बाद फरहा ने कहा था कि 'उन्होंने सानिया को उनके फिल्मी स्वभाव के कारण कई आइटम सॉन्ग ऑफर किए थे लेकिन इसने सबको मना कर दिया। फराह के भाई साजिद खान ने भी अपनी एक फिल्म में आइटम सॉन्ग के लिए इनसे संपर्क किया था लेकिन मैडम ने इनकार कर दिया था।'

सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक सेहुई थी

आपको बता दें कि सानिया की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। जब शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं, तब उनके तलाक की खबरें सामने आई थीं। बाद में, सानिया के पिता ने खुलासा किया कि उन्होंने शोएब को 'खुला' के ज़रिए तलाक दिया, जो एक इस्लामी अधिकार है जो महिलाओं को एकतरफा तलाक की पहल करने की अनुमति देता है।

'आप जो बन रहे हैं, वह आप जो थे, उससे कम महत्वपूर्ण है'

खैर ये वीडियो क्लिप तो पुराना है लेकिन हाल ही में सानिया की एक पोस्ट काफी वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा था जो कि काफी चर्चित हुआ था। उन्होंने लिखा था कि, "आप जो बन रहे हैं, वह आप जो थे, उससे कम महत्वपूर्ण है"। सानिया की इस पोस्ट को लोग शोएब मलिक से जोड़ रहे थे और उस पर काफी प्रतिक्रिया भी दे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+