मुश्किल समय जोकोविच को मिला फ्रांस का साथ, बिना टीका लगवाए 'फ्रेंच ओपन' में खेलेंगे

novak Djokovic

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच मुश्किल दाैर से गुजर रहे हैं। कारण बना है कोरोना का टीका ना लगवाना, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की अनुमति नहीं मिल पाई। जोकोविच ऑस्ट्रेलिया पहुंच तो गए, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया, साथ ही उनका वीजा रद्द कर दिया गया। हालांकि जोकोविच अपनी मर्जी से यहां नहीं आए थे, बल्कि टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि की कि दो अलग-अलग स्वतंत्र पैनलों की समीक्षा के बाद जोकोविच को मेडिकल छूट दी थी। जब जोकोविच यहां पहुंचे तो ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में शामिल होने से मना कर दिया। लेकिन अब मुश्किल समय में जोकोविच को फ्रांस का साथ मिला है।

जी हां, फ्रांस के खेल मंत्री रोक्साना मारासिनेनु ने जोकोविच का साथ देने के लिए फ्रांसइन्फो रेडियो पर बात करते हुए बड़ा ऐलान किया। खेल मंत्री रोक्साना मारासिनेनु ने कहा, ''विश्व के नंबर-1 नोवाक जोकोविच को इस साल के अंत में फ्रेंच ओपन में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। भले ही उन्हें कोविड-19 का टीका न लगाया गया हो। फ्रांस बिना टीकाकरण वाले लोगों को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने से नहीं रोकता है।''

यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने बताया वो कारण, जिसके चलते मैच हार गया भारत

मारासिनेनु ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के प्रमुख कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का मतलब है कि एक बिना टीकाकरण वाला खिलाड़ी फ्रांस में प्रवेश करने और मई में शुरू होने वाले रोलांड गैरोस में भाग लेने का हकदार होगा। उन्होंने कहा, ''जोकोविच टीकाकरण वाले लोगों के समान संगठनात्मक व्यवस्था का पालन नहीं करेंगे। लेकिन वह फिर भी फ्रेंच ओपन में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे क्योंकि हमारा प्रोटोकॉल इसकी अनुमति देता है।"

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का वीजा रद्द करने का फैसला जैसे ही सामने आया, इससे हड़कंप मच गया है और ऑस्ट्रेलिया और सर्बिया के बीच राजनीतिक जंग शुरू हो गई है। सर्बियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जोकोविच को हिरासत में लेने के पीछे राजनीतिक कारण है। उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री सहित सभी द्वारा नोवाक के खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है और वे इसको लेकर नियमों का हवाला दे रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+