Wimbledon 2023: चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा ने रचा इतिहास, महिला सिंगल्स का जीता ख़िताब

Wimbledon 2023: विम्बलडन में महिला सिंगल्स स्पर्धा में चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया। मार्केटा वोंड्रोसोवा ने ट्यूनीशिया की खिलाड़ी को हराते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली। वोंड्रोसोवा के सामने ओंस जेब्युर खेल रही थीं। वोंड्रोसोवा ने उनको सीधे सेटों में पराजित कर दिया।

ओपन एरा में गैर वरीयता प्राप्त पहली खिलाड़ी बनने का गौरव भी वोंड्रोसोवा को हासिल हो गया। 24 साल की इस खिलाड़ी ने विपक्ष में खेल रही जेब्युर को कोई मौका नहीं देते हुए खिताब हासिल कर लिया। एक घंटे और 20 मिनट तक चले इस मुकाबले में वोंड्रोसोवा ने 6-4 और 6-4 के स्कोर के साथ मैच अपने नाम कर लिया।

Marketa Vondrousova

वोंड्रोसोवा ने शुरुआत से ही दमखम दिखाया और विपक्षी खिलाड़ी को बैकफुट पर धकेल दिया। ट्यूनीशिया की खिलाड़ी को गेम में वापसी करने तक का मौका नहीं मिला। वोंड्रोसोवा का लक्ष्य बढ़त को बरकरार रखना था और वह ऐसा करने में सफल भी रहीं। अंत में उनकी जीत हुई।

छठी वरीयता प्राप्त जेब्युर सर्विस ब्रेक करने में सफल नहीं हो पाईं और यही उनकी हार का प्रमुख कारण बनाकर सामने आया। 10 में से चार बार ही वह सर्विस क्रैक कर पाई थी। जेब्युर लगातार दूसरे साल विम्बलडन के फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताबी जीत हासिल करने से चूक गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+