US Open Final: 19 साल की कोको गॉफ ने आर्यना सबालेंका को हराकर जीता खिताब, खुशी से छलके आंसू
US Open Final: यूएस ओपन के महिला सिंगल्स में अमेरिका की 19 साल की कोको गॉफ ने शनिवार को खिताब अपने नाम कर लिया। गॉफ ने अपनी बेलारूसी प्रतिद्वंद्वी आरीना सबालेंका को 2-6, 6-3, 6-2 से करारी शिकस्त दी है। यह मैच न्यूयॉर्क में दर्शकों से खचाखच भरे आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया। उन्होंने यह लगातार 12वां मैच जीता है।
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ का ये पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले 2017 में यह टूर्नामेंट सोलन स्टीफन ने जीता था। जीत के बाद अपने गॉफ ने कहा, 'फ्रेंच ओपन में हार ने मेरा दिल तोड़ दिया था, इसलिए यह पल मेरे लिए और काफी खास है।'

गॉफ ने अपने बयान में उन फैंस को भी शुक्रिया कहा जिनको उन पर संदेह था। कोको ने कहा कि, 'शुक्रिया उन लोगों को जिन्होंने मुझमें विश्वास नहीं किया'। उन्होंने कहा कि, 'इसे शालीनता के साथ आगे बढ़ाने की मैंने पूरी कोशिश की, और मैं ईमानदारी से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हूं।'
दरअसल, 1999 में सेरेना विलियम्स द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने के बाद 19 वर्षीय खिलाड़ी यूएस ओपन जीतने वाली पहली अमेरिकी टीनेजर हैं।
गॉफ विंबलडन इतिहास में सबसे कम उम्र की क्वालीफायर बन गई थीं, जिन्होंने 2019 में अपने ग्रैंड स्लैम डेब्यू के दौरान चौथे दौर में जगह बनाई थी। पिछले साल के फ्रेंच ओपन के दौरान करारी हार के बाद, गॉफ ने वाशिंगटन और सिनसिनाटी में खिताब जीतने के लिए जोरदार वापसी की है।












Click it and Unblock the Notifications