ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: नाओमी ओसाका हुईं बाहर, दुनिया की 60वीं नंबर की खिलाड़ी से मिली हार
नई दिल्लीः गत चैम्पियन नाओमी ओसाका हैरतअंगेज ढंग से ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 से बाहर हो गईं है। ओसाका को महिला सिंगल के तीसरे दौर में संयुक्त राज्य अमेरिका की 60वें नंबर की अमांडा अनिसिमोवा से करारी हार झेलनी पड़ी। ओसाका ने शुक्रवार को मार्गरेट कोर्ट एरिना में 2 घंटे 16 मिनट में 4-6, 6-4, 6-7 (5) से मुकाबला गंवा दिया।

यह एक ऐसा मैच था जिसमें दोनों खिलाड़ियों की शानदार क्लीन-हिटिंग देखी गई। गैर-वरीय अमांडा अनिसिमोवा महत्वपूर्ण अंक हासिल करने के मौके पर खुद को बहुत शांत और मजबूत बनाए रखा।
फाइनल सेट टाई-ब्रेकर में, अनिसिमोवा ने अपनी मानसिक शक्ति का प्रदर्शन किया और 20 वर्षीय अमेरिकी ने काम पूरा कर लिया क्योंकि उसे मेलबर्न पार्क में भीड़ से उत्साहजनक स्वागत मिला।
यह भी पढ़ें- कौन बड़ा है- एशेज या भारत-पाकिस्तान मुकाबला? माइकल वॉन ने दिया जवाब
अनीसिमोवा ने शुक्रवार को भीड़ से मिले समर्थन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है, मुझे मेलबर्न की इस भीड़ के सामने खेलना बहुत पसंद है। मुझे यह बिल्कुल पसंद है।"
उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि मुझे वास्तव में अपने खेल को आगे बढ़ाना है और आक्रामक होना शुरू करना है। नाओमी एक चैंपियन है, इसलिए मुझे और अधिक आक्रामक होना पड़ा। मैंने जो खेल खेला उससे मैं पूरी तरह से उत्साहित हूं।"
अनीसिमोवा ने शुक्रवार को ओसाका को हराने से पहले दूसरे दौर में 22वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिक को बाहर कर दिया था। चौथे दौर में उनका सामना दुनिया की नंबर एक एश बार्टी से होगा। इससे पहले दिन में ऐश बार्टी ने 30वीं वरीयता प्राप्त कैमिला जियोर्गी को 6-2, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।
अनीसिमोवा ने कहा, "जब मैं कोर्ट से बाहर निकलती हूं तो बस मजा करना चाहती हूं। मैं अगले दौर में खेलने के लिए उत्सुक हूं।"
दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका भी 15वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को 6-0, 6-2 से हराकर 2016 के बाद पहली बार चौथे दौर में पहुंचीं।












Click it and Unblock the Notifications