Sania Mirza: 'किन जाहिलों के घर में मेरी शादी हो गई', सानिया मिर्जा का फूटा गुस्सा, कहा-' जहर बन गई... '
Sania Mirza Kapil Sharma Show: भारत की महान टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जितनी मशहूर अपने खेल के लिए हैं उतनी ही लोकप्रिय वो अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी हैं।
हाल ही में सानिया मिर्जा, द ग्रेट कपिल शर्मा के शो, में गेस्ट बनकर आई थीं जहां उन्होंने कपिल की ही बोलती बंद कर दी। सानिया की इस हाजिर जवाबी से उनके फैंस काफी खुश हुए इसलिए सोशल मीडिया पर वो उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि सानिया मिर्जा ने जो कुछ भी शो में कहा उसे उनकी टूटी शादी से जोड़ रहे हैं। दरअसल सानिया जब कपिल के शो में मेहमान बनकर आई थीं तो वहां पर उन्होंने कपिल के साथ एक प्ले किया था।
जिसमें कपिल उनके सास बने थे और सानिया मिर्जा उनकी बहू। इस प्ले में दोनों के बीच जो सास-बहू की गुफ्तगू हुई, वो काफी दिलचस्प थी।
"यह किन जाहिलों के घर में मेरी शादी हो गई है"
प्ले के दौरान सास बने कपिल ने अपनी बहू यानी कि सानिया मिर्जा को चाय लाने के लिए कहा, सानिया को चाय में देर हो गई तो वो सानिया को ताने देने लगते हैं, जिस पर सानिया बुरी तरह से भड़क जाती हैं और कहती हैं कि "यह किन जाहिलों के घर में मेरी शादी हो गई है।"
' आपके मुंह को लगकर जहर हो गई होगी'
इसके बाद कपिल बने सास चाय पीते हैं और एक घूंट पीते हुए कहते हैं कि 'यह चाय है कि जहर', इस पर सानिया कहती हैं कि 'मैंने तो चाय दी थी लेकिन आपके मुंह को लगकर जहर हो गई होगी, पी लो वैसे भी जहर तो आप पर असर ही नहीं करता है।'
सानिया सोशल मीडिया पर छा गई हैं
इसके बाद तो सानिया सोशल मीडिया पर छा गई हैं और खास बात ये है कि अपने चुटिले अंदाज से उन्होंने कपिल शर्मा को पीछे कर दिया है।
'जाहिल से तो आपने सही में शादी की थी...'
खैर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि सानिया से कह रहे हैं कि 'जाहिल से तो आपने सही में शादी की थी, देखिए आपके साथ उन्होंने क्या किया?' दरअसल लोग क्रिकेट शोएब मलिक को लेकर बातें कर रहे हैं। मालूम हो कि शोएब मलिक ने सानिया को तलाक देकर अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली, सना उनकी तीसरी पत्नी हैं।
सानिया मिर्जा क्रिकेटर मलिक की दूसरी पत्नी थीं
आपको बता दें सानिया मिर्जा क्रिकेटर मलिक की दूसरी पत्नी थीं। दोनों की शादी साल 2010 में हुई थी, दोनों को शादी से एक बेटा है। सानिया मिर्जा क्रिकेटर मलिक की दूसरी पत्नी थीं शोएब मलिक ने सानिया से पहले आयशा नाम की पाक महिला से शादी की थी लेकिन सानिया से शादी से पहले उन्होंने उसको तलाक दे दिया था।
सानिया का रिश्ता टूटने से भारतीय काफी आहत हैं
सानिया और शोएब का रिश्ता टूटने से भारतीय काफी आहत हैं और इसी वजह से वो आज भी शोएब मलिक को दिल खोलकर बुरा भला कहते हैं और इसी वजह से सानिया के शो की मस्ती को उन्होंने शोएब मलिक से जोड़ दिया है।
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित












Click it and Unblock the Notifications