टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ की सपंत्ति जान चौंक जाएंगे आप, महीनेभर की कमाई भी करोड़ों में
Rahul Dravid Net worth: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का 11 जनवरी को जन्मदिन है। राहुल द्रविड़ 51 साल के हो गए हैं। 'मिस्टर कूल', 'मिस्टर भरोसेमंद' और 'द वॉल' के नाम से जाने जाने वाले राहुल द्रविड़ आज भी क्रिकेट प्रेमियों के दिल में अपनी अलग जगह रखते हैं।
टीम इंडिया के लिए राहुल द्रविड़ ने 64 टेस्ट और 344 वनडे मैच खले हैं। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में 13288 रन और वनडे में 10889 रन दर्ज किए हैं। राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर आपको उनकी सपंत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

Rahul Dravid Net worth: राहुल द्रविड़ की संपत्ति
- स्पोर्ट्स कीड़ा की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ की कुल नेटवर्थ 40 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों में उनकी कुल संपत्ति 320 करोड़ है।
- राहुल द्रविड़ एक महीने में एक करोड़ से डेढ़ करोड़ रुपये कमाते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से राहुल द्रविड़ को सालाना 12 करोड़ से मिलते हैं।
- राहुल द्रविड़ को कोचिंग से मोटी कमाई करते हैं। अपने कोचिंग करियर के अलावा राहुल द्रविड़ विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं।
- राहुल द्रविड़ रीबॉक, जिलेट, कैस्ट्रॉल, मैक्स लाइफ जैसे बड़े ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हैं। जहां से उनकी कमाई करोड़ों में होती है।
Rahul Dravid cars and Home: राहुल द्रविड़ के कार और घर
- राहुल द्रविड़ के पास कई लग्जरी कारें हैं जिनकी कीमत बढ़कर 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है। राहुल द्रविड़ के पास मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू और हुंडई जैसी कारें हैं। इसमें से कुछ कार राहुल द्रविड़ ने व्यक्तिगत रूप से खरीदी हैं जबकि अन्य उनके प्रायोजकों द्वारा उन्हें गिफ्ट में की गई है।
- राहुल द्रविड़ ने लाल रंग की 911 Carrera S खरीदी, जो उनकी सबसे महंगी कार है। द्रविड़ ने काले रंग की Mercedes Benz GLE SUV खरीदी है।
- राहुल द्रविड़ 2010 में बेंगलुरु के इंदिरा नगर में अपना लक्जरी डिजाइनर घर खरीदा था। इस घर की वर्तमान कीमत लगभग 4.2 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications