Phalodi Satta Bazar ने किसे बताया IPL 2025 का विजेता? RCB vs PBKS में से कौन रचेगा इतिहास?
Phalodi Satta Bazar Prediction RCB vs PBKS Final : आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच आज, मंगलवार शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान के कुख्यात फलोदी सट्टा बाजार ने इस मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। सटोरियों के अनुसार, इस बार आरसीबी पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत सकती है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Inside story: चप्पल, सांड, बारिश पर भी लाखों का सट्टा, CCTV कैमरे से निगरानी
IPL 2025 Final: पहली बार कोई नई टीम बनेगी चैंपियन
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसमें दो टीमें आमने-सामने हैं जिन्होंने अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है। ऐसे में आज का मैच ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस मुकाबले को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि इस बार आरसीबी के जीतने की संभावना सबसे प्रबल मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- RCB vs PBKS IPL 2025 Final: विराट कोहली के पास डबल धमाका करने का मौका! बस करना होगा ये कारनामा
Phalodi Satta Bazar की भविष्यवाणी कितनी विश्वसनीय?
फलोदी सट्टा बाजार चुनावों और खेलों को लेकर अपनी साहसिक और कभी-कभी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 समेत कई मौकों पर इसकी भविष्यवाणियाँ गलत भी साबित हुई हैं। अगर इस बार भी अनुमान गलत साबित होता है, तो पंजाब किंग्स इतिहास रच सकती है और पहली बार आईपीएल चैंपियन बन सकती है।

आईपीएल फाइनल 2025: विराट कोहली vs श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2025 फाइनल में सभी की निगाहें दो खिलाड़ियों विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पर होंगी। विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग आईपीएल टीमों (जैसे दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब पंजाब किंग्स) को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

RCB बनाम PBKS: कौन रचेगा इतिहास?
बेंगलुरु की टीम चौथी बार फाइनल खेल रही है, जबकि पंजाब दूसरी बार इस स्टेज पर पहुंची है। दोनों ही टीमों के पास यह सुनहरा मौका है कि वे पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतें और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करें।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar: फलोदी सट्टा बाजार को कैसे पता चल रहा Delhi Election 2025 में कौन जीतेगा?












Click it and Unblock the Notifications