आ गया नीरज चोपड़ा क्लासिक, कब और कहां होगा इवेंट? कैसे देख सकते हैं लाइव प्रसारण
Neeraj Chopra Classic: नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट बेंगलुरु में होने वाला था, जो बाद में कैंसल हो गया था। यह इवेंट भारत-पाक टेंशन के बीच रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर से इवेंट का आयोजन होना है। नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता फिर से आ गया है।
इसमें वर्ल्ड के कई जाने-माने एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं। भारत का यह पहला जैवेलिन थ्रो इवेंट होगा। भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में यह मील का पत्थर साबित होने वाला है। नीरज चोपड़ा के वर्ल्ड में करोड़ों फैन्स हैं और यह इवेंट एक नया जोश पैदा करने वाला होगा।

इससे पहले 24 मई को यह इवेंट होना था लेकिन भारत के ऑपरेशन सिंदूर के कारण इसे रद्द कर दिया गया। बेंगलुरु में रहने वाले फैन्स इस इवेंट का मज़ा उठा सकते हैं। दो बार के वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स भी इस इवेंट में भाग लेने वाले हैं। उनके अलावा भी अन्य कई टॉप एथलीट इवेंट में आएंगे।
Neeraj Chopra ने क्या कहा
नीरज चोपड़ा ने इस इवेंट को लेकर कहा है कि भारत का तिरंगा झण्डा ऊपर जाए, यह एक सपना था। मंच बदल गया है लेकिन सपना आज भी वही है। एक नया ताज जीतने के प्रयास में दुनिया के बेहतरीन एथलीट एक ही मैदान पर उतरेंगे।
टीवी पर कहां देखें इवेंट
बेंगलुरु के फैन्स के पास स्टेडियम से इवेंट देखने का मौका है लेकिन बाहर के फैन्स टीवी पर इवेंट का आनन्द उठा सकते हैं। इवेंट 5 जुलाई को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो हॉटस्टार एप्लीकेशन पर भी मुकाबले का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।
टिकट कहां खरीदना है
इवेंट के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी गई है। सबसे कम दाम का टिकट 199 रुपये का है। इसके बाद प्राइस बढ़ते चले जाते हैं। 299, 499, 999 होते हुए प्राइस 9999 तक गए हैं। टिकटों की बिक्री डिस्ट्रिक्ट जोमैटो वेबसाईट और एप्लीकेशन पर की जा रही है। वहां जाकर टिकट ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications