WWE इवेंट के लिए हैदराबाद पहुंचने पर John Cena का हुआ भव्य स्वागत, देखें Video

WWE Superstar Spectacle: छह साल के इंतजार के बाद भारत में एक बार फिर डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार स्पेक्टेकल 2023 के इवेंट का आयोजन होने जा रहा है। प्रो रेसलिंग दिग्गज 8 सितंबर को हैदराबाद में फाइट करते नजर आएंगे। इस इवेंट में शामिल होने के लिए जॉन सीना हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) पहुंचे गए हैं।

डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर जॉन सीना का हैदराबाद में पहुंचते ही भव्य स्वागत किया गया। अपने सुपर स्टार को देखते ही फैंस के बीच खुशी का ठिकान नहीं रहा। एयरपोर्ट से होटल पहुंचने पर उनका माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दरअसल, रेसलर के भव्य स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

john cena

खास बात यह है कि सैथ रॉलिंस से लेकर जॉन सीना जैसे सुपरस्टार्स भी यहां रिंग में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। भारत में स्टार रेसलर की मौजूदगी वाले रेसलिंग स्पेक्टेकल की छह साल बाद वापसी से भारतीय डब्ल्यूडब्ल्यूई फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हैदराबाद का गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम 8 सितंबर को मैच की मेजबानी के लिए तैयार है।

भारत में WWE का मैच कहां देख सकते हैं?
भारत में यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से प्रसारित होगा, जो देश में डब्ल्यूडब्ल्यूई का प्रसारण भागीदार है। इवेंट को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 (हिंदी), और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 (तमिल और तेलुगु) पर लाइव देखा जा सकता है और SonyLiv पर स्ट्रीम उपलब्ध होगा।

भारत में WWE मैच कब है?
भारत में यह इवेंट शुक्रवार, 8 सितंबर को होना है, जोकि भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत में WWE मैचों के टिकट कहां और कितनी कीमत पर मिलेंगे
डब्ल्यूडब्ल्यूई मैच की टिकटों की बुकिंग बुक माई शो के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध होगी। स्टेडिमय में आगे वाली सीटों के टिकट प्राइस 15,000 रुपए है, जबकि मिडिल सीट की टिकट 12,000 और बॉटम सीट की 7500 रखी गई है। इसके अलावा बैक सीट की कीमत 5000 रुपए निर्धारित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+