Vinesh Phogat: विनेश फोगाट हुईं एशियाई खेलों से बाहर, बड़ी वजह सामने आई

Vinesh Phogat: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट अगले महीने हांगझू में होने वाले एशियाई खेलों से बाहर हो गई हैं। घुटने में चोट की वजह से फोगाट अब नहीं खेल पाएंगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर आकर दी है। फोगाट को ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई थी।

फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि मैं काफी निराश करने वाली खबर लेकर आई हूं। 13 अगस्त को ट्रेनिंग के दौरान मेरे घुटने में चोट लग गई थी। डॉक्टरों ने स्कैन और जांच करने के बाद बताया कि सर्जरी कराना ही एकमात्र उपाय है।

vinesh phogat

विनेश फोगाट ने कहा कि 17 अगस्त को मुंबई में मेरी सर्जरी होगी। जकार्ता में 2018 में मैंने गोल्ड मेडल जीता था और इसे रिटेन करना मेरा सपना था। इस चोट की वजह से अब मैं खेलों में भाग नहीं ले पाउंगी। मैंने तुरंत अथॉरिटीज को इस बारे में सूचित कर दिया है ताकि रिजर्व खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में भेजा जा सके।

फोगाट ने आगे लिखा कि सभी फैन्स से मेरा निवेदन है कि वो मेरे लिए प्रार्थना करें ताकि मैं जल्दी ठीक होकर पेरिस 2024 ओलंपिक्स की तैयारी कर सकूं। आपका समर्थन मुझे काफी ताकत प्रदान करता है। गौरतलब है कि विनेश फोगाट ने अन्य पहलवानों के साथ मिलकर कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आन्दोलन किया था।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ आन्दोलन में विनेश फोगाट के साथ बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक जैसे कुछ बड़े नाम थे। बृजभूषण के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला अब भी चल रहा है। फ़िलहाल कुश्ती महासंघ के चुनाव भी होने हैं। यह देखना होगा कि एशियाई खेलों में विनेश फोगाट की जगह हांगझू किसे भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+