Wrestlers Protest: 'मत घबराओं, साथ में आओ, मिलकर लड़ेंगे हम', विनेश फोगाट ने किया इमोशनल ट्वीट
Wrestlers Protest, Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरणा प्रदर्शन जारी है।

Wrestlers Protest, Vinesh Phogat tweet: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दिल्ली में जंतर मंतर पर पहलवानों धरणा प्रदर्शन जारी है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर खिलाड़ियों में गुस्सा है। वह लगातार उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक्शन लेने की मांग पिछले कुछ महीनों से की जा रही है। महिला खिलाड़ियों की तरफ से बृजभूषण सिंह यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिस वजह से महिला रेसलर बड़ी संख्या में बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज उठा रही हैं।
विनेश फोगाट ने की अपील: सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए विनेश फोगाट ने लिखा कि अगर पीड़ित महिला पहलवालों के हक़ में नहीं खड़ी हो सकती तो बबीता बहन आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि हमारे आंदोलन को कमज़ोर तो मत करो। सालों लगे हैं महिला पहलवानों को अपने उत्पीड़क के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने में, आप भी महिला हैं और हमारा दर्द समझने की कोशिश करो।
बबीता ने किया था ये ट्वीट: इससे पहले बबीता फोगाट ने ट्वीट कर लिखा था कि शून्य से उठकर शिखर तक पहुंचने वाले हम खिलाड़ी अपनी लड़ाई लड़ने में खुद सक्षम हैं। खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेंकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति को चमकाने में लगे हैं। खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए कि हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं।'
आओ मिलकर लड़े हम: विनेश फोगाट ने शनिवार रात को एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मत घबराओं, साथ में आओ, मिलकर लड़ेंगे हम। मत चलो अकेले भारी भीड़ में समूह में रहेंग हम। सोचो कितनी पीड़ा होगी, कितने शब्द सुनोगे तुम...विनेश फोगाट ने एक लंबा ट्वीट कर लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की है।
इंसाफ का है इंतजार: जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों के सपोर्ट में कई क्रिकेटर नेता और दूसरे फील्ड के लोगों ने भी ट्वीट किया है। इससे पहले सोशल मीडिया पर भारतीय विनेश फोगाट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो इमोशनल होते हुए नजर आ रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications