Asian Games 2023: हरियाणा कैसे बना एथलीट्स का गढ़? सबसे ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 की ओपनिंग सेरेमनी 23 सितंबर यानी आज हांगझोऊ में होने जा रही है। इसके साथ ही अब बड़े स्तर पर महामुकाबलों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं।

इस साल के एशियाई खेल में 650 से अधिक भारतीय एथलीट भाग लेंगे। इनमें राज्यवार देखें तो हरियाणा से सबसे ज्यादा (89) एथलीट शामिल हो रहे हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर 73 खिलाड़ियों के साथ महाराष्ट्र का नाम है। ये भारत के दल में प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष दो राज्य हैं।

neeraj chopra

एशियाई खेल में भाग लेने वाले लगभग 50 भारतीय एथलीट पंजाब से हैं। इसके अलावा 44 एथलीटों के साथ दिल्ली सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला केंद्र शासित प्रदेश है। ऐसे में सोचने वाली बात ये है कि किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले आखिर हरियाणा खिलाड़ियों के मामले में इतना सफल राज्य क्यों है?

दरअसल, इस सवाल के कई जवाब है, पहली बात तो यह है कि खेल बजट के मामले में हरियाणा काफी आगे है। इसके अलावा राज्य सरकार की बेहतर खेल नीति के कारण ही यहां किसान का बेटा भी विदेश की धरती पर गोल्ड जीतने का दम रखता है। इतना ही नहीं मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए भी भारी-भरकम नकद इनाम के साथ उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया जाता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में ओलम्पिक खेलों की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये मिलते हैं। इसके अलावा हरियाणा में खेलों की तैयारी करना अन्य राज्यों की तुलना में काफी आसान है। राज्य में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Sports Authority Of India) के करीब 22 सेंटर हैं। अब जब खिलाड़ियों के सामने खेल में एक अच्छा भविष्य है, और सुविधाएं हैं तो न सिर्फ खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी बल्कि उनका प्रदर्शन भी उच्च स्तर का होगा।

इनके अलावा खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने में यहां की कृषि संस्कृति का भी बड़ा योगदान रहा है। कृषि प्रधान राज्य होने के कारण यहां के लोग साल के 12 महीनों अपने खेतों में कड़ा परिश्रम करते हैं, जोकि इनको शुरू से ही परिश्रमी और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है।

यही कारण है कि यहां की मिट्टी में पले बढ़े नीरज चोपड़ा जैसे गोल्डन बॉय आगे चलकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करते हैं। अगर हरियाणा की इस नीति को उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य अपना लें तो वो दिन दूर नहीं जब खेलों में भारत नित नए रिकॉर्ड्स बनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+