कौन हैं सचिन यादव? जिन्होंने नीरज चोपड़ा को बुरी तरह हरा दिया, पुलिस में इस पद पर करते हैं नौकरी
Who is Sachin Yadav: वर्ल्ड चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा का भाला तो नहीं चला लेकिन भारत को एक नया स्टार मिल गया है। उस एथलीट का नाम सचिन यादव है जिनके सामने नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन फीका पड़ गया। सचिन यादव ने 86.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए कमाल कर दिया, वह चौथे स्थान पर रहे। नीरज इस इवेंट के फाइनल में खास नहीं कर पाए, वह 84 मीटर से थोड़ी सी ज्यादा दूरी तय कर पाए और आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
पाकिस्तान के अरशद नदीम का प्रदर्शन तो नीरज से भी खराब रहा, वह 83 मीटर से नीचे ही रह गए और दसवें स्थान के साथ अभियान समाप्त किया। इस तरह दो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट इस फाइनल मैच का दबाव नहीं खेल पाए और इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा।

कौन हैं सचिन यादव (Who is Sachin Yadav)
सचिन का जन्म 25 अक्टूबर 1999 को खेकरा, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। शुरू में वह एक तेज़ गेंदबाज़ बनने का सपना देखते थे, लेकिन 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) में अपना करियर बनाना शुरू किया। 6 फीट 5 इंच लंबे सचिन पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को अपना आदर्श मानते हैं। सचिन यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हैं।
घर में भी रहा है सचिन का अच्छा प्रदर्शन
उन्होंने 2025 एशियाई चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले, उन्होंने इसी वर्ष देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उस प्रतियोगिता में उन्होंने 84.39 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर मीट रिकॉर्ड भी बनाया था, जो उस समय उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।
नीरज चोपड़ा क्यों हुए फ्लॉप
व्यक्तिगत प्रदर्शन में नीरज चोपड़ा को पीछे रहने का मलाल है और उन्होंने निराशा जताई लेकिन सचिन के प्रदर्शन की ख़ुशी भी है, उनका मानना है कि जैवेलिन में भारत का भविष्य अच्छे हाथों में है। इससे समझ सकते हैं कि वह सचिन के गेम से प्रभावित हुए हैं। नीरज ने कहा कि वह चोट के बाद रिहैब में ही थे और दो सप्ताह ट्रेनिंग किये बिना ही खेलने आए थे।












Click it and Unblock the Notifications