पेरिस ओलंपिक में वजन मापने से पहले विनेश फोगाट ने क्या खाया और क्या पिया था? पढ़ें हर एक इनसाइड डिटेल?
Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अधिक वजन होने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया है। विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किलो भार वर्ग के फ्री स्टाइल के फाइनल में पहुंची थीं लेकिन 7 अगस्त को जब उनका वजन मापा गया तो उनका वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा था। जिसकी वजह से 29 वर्षीय खिलाड़ी विनेश फोगाट को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है।
विनेश फोगाट की जगह अब क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को दी गई है। अब इसके बाद ये सवाल उठ रहा है कि आखिर विनेश फोगाट ने ऐसा क्या खाया-पिया था, जो उनका वजन बढ़ गया था। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर विनेश और उनके कोच को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था। ऐसे में आइए जानते हैं कि पेरिस ओलंपिक में वजन कम करने में विफल होने से पहले विनेश फोगाट ने क्या खाया और क्या पिया था?

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट के खेलने की उम्मीद अब भी बाकी, चाचा महावीर ने रिटायरमेंट पर दिया ये बयान, साजिश पर भी खोली पोल
सेमीफाइनल मैच के बाद विनेश फोगाट का वजन कैसे बढ़ा? उन्होंने क्या खाया-पीया था?
स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जब विनेश ने मंगलवार (6 अगस्त) को अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दिन अपना वजन चेक किया, तो उसका वजन 49.90 किलोग्राम था। हालांकि वह मुश्किल से चल पाती थी, फिर भी वह शुरुआती दौर में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट थी। विनेश ने खेला और जापानी युई सुसाकी को हराया, जो तब तक किसी गैर-जापानी से मुकाबला नहीं हारी थी।
इसके बाद विनेश फोगाट ने ओक्साना लिवाच को हराया। उसके पहले मंगलवार शाम को सेमीफाइनल में गुजमैन को हराया। हालांकि विनेश को और भी कठिन मुकाबले का सामना करना पड़ा।

मंगलवार (6 अगस्त) की सुबह 300 ग्राम वजन बढ़ने के तुरंत बाद विनेश फोगाट ने जश्न मनाने के लिए एक गिलास जूस पिया। मुकाबले से पहले खुद को हाइड्रेट करने के लिए, विनेश ने 2 लीटर और तरल पदार्थ पिया, जिससे उनका वजन 2000 ग्राम बढ़ गया।
दिन भर अपनी एनर्जी बनाए रखने के लिए विनेश ने कुछ स्नैक्स खाए और इससे भी विनेश का वजन 700 ग्राम बढ़ गया। मंगलवार के मुकाबलों के खत्म होने के बाद विनेश का वजन 52.7 किलोग्राम था। इसका मतलब यह हुआ कि विनेश का वजन लगातार दूसरे दिन बढ़ा।
ये भी पढ़ें- 'सिल्वर मेडल मिले,' विनेश के सपोर्ट में उतरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, जॉर्डन बरोज ने की नियमों में बदलाव की मांग
6 अगस्त की रात से विनेश फोगाट के लिए परेशानियां हुईं शुरू?
- विनेश फोगाट के लिए मंगलवार रात यानी 6 अगस्त की रात से ही समस्याएं शुरू हो गईं। मंगलवार की रात को वह बिल्कुल भी सो नहीं पाईं। छह घंटे तक उन्होंने ट्रेडमिल पर समय बिताया और तीन घंटे सौना बाथ (Sauna Bath) में बिताए। उन्होंने कुछ भी नहीं खाया, यहां तक कि पानी भी नहीं पिया।
- विनेश फोगाट हर कुछ घंटों में वजन मापने वाली मशीन पर अपना वजन चेक करती रही। हालांकि उसका वजन कम होने लगा था, लेकिन यह बहुत ज्यादा कमी नहीं थी। उसके बाद विनेश के कोचों ने उसके कपड़ों के एक छोर पर इलास्टिक को छोटा कर दिया और उसके बाल भी काट दिए।

- हालांकि, इनमें से किसी भी उपाय से कोई मदद नहीं मिली। रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के एक अधिकारी को बुधवार (7 अगस्त) की सुबह एक कॉल आया, जिसमें एक घबराया हुआ व्यक्ति यह पूछते हुए सुना जा सकता था, ''अगर कोई एथलीट वजन कम करने में विफल रहता है तो उसके लिए क्या नियम हैं?''
- अधिकारी ने इसका जवाब दिया, "डिस्क्वालिफाई''। 7 अगस्त की सुबह स्थानीय समयानुसार 7.30 बजे, विनेश एक डॉक्टर, दो स्टाफ और एक रेफरी के साथ वजन मापने वाली मशीन पर खड़ी थी। वजन मापने वाली मशीन ने 50.1 किलोग्राम दिखाया और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट के मामले पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्या है मांग












Click it and Unblock the Notifications