विनेश फोगाट के खेलने की उम्मीद अब भी बाकी, चाचा महावीर ने रिटायरमेंट पर दिया ये बयान, साजिश पर भी खोली पोल

Vinesh Phogat: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराये जाने के बाद कुश्ती को अलविदा कहने की घोषणा की है। अपने पोस्ट में विनेश फोगाट ने अपनी मां को संबोधित एक भावुक संदेश में लिखा कि, अब आगे खेलने की ताकत नहीं है। लेकिन विनेश फोगाट के खेलने की उम्मीद अब भी बाकी है।

विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट ने कुश्ती से रिटायरमेंट वाले फैसले पर असहमति जताई है। चाचा महावीर फोगाट ने कहा है कि, वो विनेश को वापस लौटने के लिए समझाएंगे और संन्यास का फैसला बदलने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा है कि, ''हम उसे समझाएंगे कि वो 2028 में होने वाले ओलंपिक्स की तैयारी करें। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि वो खेल में वापसी पर ध्यान दें।''

Vinesh Phogat

ये भी पढ़ें- Vinesh Phogat: 100 ग्राम ने कराया डिसक्वालीफाई, वेट लॉस के लिए विनेश फोगाट ने क्या-क्या किया? IOA ने बताया

विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने में कोई साजिश नहीं है: चाचा महावीर फोगाट

आमिर खान की 2016 की हिट फिल्म दंगल के असली स्टार महावीर फोगट ने गुरुवार (08 अगस्त) को कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 से उनकी भतीजी को अयोग्य ठहराए जाने के पीछे कोई साजिश नहीं है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक निकाय के अपने नियम हैं और अयोग्य ठहराना उनकी नियम पुस्तिका के मुताबिक हुआ है।

जब महावीर फोगाट से पूछा गया कि विनेश ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला क्यों किया? तो उन्होंने कहा कि इस बार ओलंपिक में गोल्ड पदक पक्का था, लेकिन वह अयोग्य (डिस्क्वालिफाई) हो गईं और वह दुखी हैं। मेरी भतीजी के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य होने से पूरा देश दुखी है, साथ ही उन्होंने कहा कि यह दर्द तभी दूर होगा, जब वह गोल्ड लेकर आएगी।

ये भी पढ़ें- Vinesh Phogat: 100 ग्राम ने कराया डिसक्वालीफाई, वेट लॉस के लिए विनेश फोगाट ने क्या-क्या किया? IOA ने बताया

परिवार उसे संन्यास लेने के फैसले को बदलने के लिए मना लेगा: महावीर फोगाट

महावीर फोगाट ने कहा, "मुझे लगता है कि कोर्ट उसे राहत दे सकता है, लेकिन यह मुश्किल है।" इसके अलावा, विनेश फोगाट को कुश्ती सिखाने वाले महावीर फोगट ने कहा कि जब भी वह आएगी, परिवार उसे खेल से संन्यास लेने के फैसले को बदलने के लिए मना लेगा।

उन्होंने कहा कि जब विनेश वापस आएगी, तो वे उसे लॉस एंजिल्स में होने वाले आगामी 2028 ओलंपिक में भाग लेने के लिए उसे प्रेरित करेंगे।

महावीर फोगाट ने कहा, "जब वह वापस आएगी, तो हम सभी, मैं, बजरंग पुनिया और अन्य लोग उसे आगामी 2028 ओलंपिक के लिए प्रेरित करेंगे। 2016 में वह चोट के कारण ओलंपिक नहीं जीत सकी, 2020 और 2024 में वह महासंघ (भारतीय कुश्ती महासंघ) और बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध के कारण दबाव में थी।"

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी छोटी बेटी संगीता फोगाट को ओलंपिक की तैयारी के लिए मनाएंगे। उन्होंने कहा, "भविष्य में मैं अपनी छोटी बेटी संगीता से ओलंपिक की तैयारी करने के लिए बात करूंगा। मैं 100 फीसदी विनेश फोगाट बनाऊंगा जो ओलंपिक में पदक जीतेंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+