'सिल्वर मेडल मिले,' विनेश के सपोर्ट में उतरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, जॉर्डन बरोज ने की नियमों में बदलाव की मांग
Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के क्षेत्र में भारत की पदक की उम्मीदों को तब बड़ा झटका लगा, जब पहलवान विनेश फोगट को बुधवार को 50 किलोग्राम महिला कुश्ती इवेंट से अयोग्य ठहरा दिया गया। विनेश को गोल्ड मेडल मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से भिड़ना था, लेकिन उनका ये सपना अधूरा ही रह गया।
विनेश के सपोर्ट में उतरा ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता
भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि बाकी दुनिया में भी निराशा है। इस बीच पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता यूएसए के पहलवान जॉर्डन बरोज़ भी विनेश के सपोर्ट में उतर आए हैं। उन्होंने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) में कुछ बदलावों का सुझाव दिया है।

बरोज़ छह बार के विश्व चैम्पियनशिप गोल्ड मेडल विजेता और लंदन 2012 के गोल्ड मेडल विजेता हैं। उन्हें अब तक के सबसे महान फ्रीस्टाइल पहलवानों में से एक माना जाता है। 36 वर्षीय पहलवान निश्चित रूप से फोगट से संभावित पदक छीने जाने से खुश नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ नियमों में बदलाव साझा किए हैं, जिन्हें वह UWW द्वारा किए जाने की उम्मीद करते हैं।
जॉर्डन बरोज ने की नियमों में बदलाव की मांग
जॉर्डन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'विनेश को सिल्वर मेडल दो।' उन्होंने अपनी दूसरी एक्स पोस्ट में कुछ नियमों का जिक्र करते हुए लिखा- UWW के लिए नियमों में तत्काल ये बदलाव हों: पहला नियम- दूसरे दिन 1 किलो बढ़े वजन तक की छूट मिले।
दूसरा नियम- वजन-तौल सुबह 8:30 बजे से बढ़ाकर 10:30 बजे हो। तीसरा नियम- भविष्य के फाइनल में अगर विरोधी फाइनलिस्ट वजन कम करने में चूक जाता है तो उसकी हार घोषित हो।
चौथा नियम- सेमीफाइनल में जीत के बाद, दोनों फाइनलिस्ट के मेडल सुरक्षित हों, भले ही दूसरे दिन वजन कम करने में चूक जाएं। गोल्ड मेडल केवल उसी पहलवान को मिले जिसने दूसरे दिन भी वजन कम रखा है। पांचवां नियम- विनेश को सिल्वर मेडल दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications