Sania-Shoaib Separation: क्या है सानिया-शोएब के तलाक का सच? क्रिकेटर की पोस्ट से लोग कन्फ्यूज?

क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने इंस्टा बॉयो में सानिया मिर्जा को सुपरवुमन करार दिया है, जिसके बाद लोग कन्फ्यूज हो गए हैं।

Sania-Shoaib Separation

Sania Mirza And Shoaib Malik: पिछले काफी दिनों से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया में तो दावा किया गया है कि दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों काफी वक्त से अलग रह रहे हैं लेकिन अपने प्रोफेशनल इंगेजमेंट की वजह से दोनों ने तलाक की खबरों पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन इसी बीच शोएब मलिक की बहुत सारी बातों ने उनके फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है।

 'सुपरवुमन sania mirza का पति'

'सुपरवुमन sania mirza का पति'

दरअसल तलाक की अफवाओं के बीच शोएब मलिक की इंस्ट्रा बॉयो पोस्ट चर्चा के केंद्र में आ गई है, जहां उन्होंने अपने बारे में लिखा है कि ''एथलीट, एक सुपरवुमन sania mirza का पति, पिता एक सच्चे आशीर्वाद के लिए' , अब इस पोस्ट के बाद लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर सच है क्या? अगर दोनों अलग नहीं हुए तो दोनों के तलाक की बातें क्यों हो रही हैं? और अगर दोनों अलग हो गए हैं तो फिर इस पोस्ट का क्या अर्थ है?

ट्रोल हुए सानिया-शोएब

ट्रोल हुए सानिया-शोएब

फिलहाल शोएब और सानिया के इस रवैये पर कुछ लोग नाराज भी हो गए हैं। उन्होंने दोनों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया था और दोनों की शादी और तलाक की बातों का मजाक बनाने के लिए क्लास भी लगाई थी। वैसे ये पहली बार नहीं है जब शोएब मलिक ने कन्फ्यूजन पैदा किया है, इससे पहले भी उन्होंने सानिया के जन्मदिन पर उनके साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

'यह हमारा पर्सनल मामला है...'

'यह हमारा पर्सनल मामला है...'

केवल तलाक की खबर की ही वजह से नहीं बल्कि दोनों 'द मिर्जा मलिक' नाम एक शो की वजह से भी काफी चर्चित हैं, जो बहुत जल्द ऑनएयर होने जा रहा है। गौरतलब है कि सानिया तो मीडिया से जल्द मुखातिब नहीं होती हैं लेकिन हाल ही में जब शोएब मलिक से उनके तलाक के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि 'यह हमारा पर्सनल मामला है, इस सवाल का जवाब न तो मैं और न ही मेरी पत्नी दे रही हैं तो क्यों इस बारे में बातें हो रही हैं?'

 अभिनेत्री आयशा उमर के इश्क में गिरफ्तार?

अभिनेत्री आयशा उमर के इश्क में गिरफ्तार?

मालूम हो कि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शोएब इन दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के इश्क में गिरफ्तार हैं और इसी कारण उनकी और सानिया की शादी टूटी है। हालांकि आयशा ने शोएब को सिर्फ अपना हमदर्द और दोस्त करार दिया है और कहा है इसके आगे वो कुछ और नहीं कह सकती हैं। मालूम हो कि शोएब और आयशा ने पिछले साल एक हॉट विज्ञापन किया था, जिसके बाद से शोएब और आयशा के अफेयर की खबरों से गलियां गुलजार हैं।

 सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी

सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी

मालूम हो कि सानिया और शोएब ने साल 2010 में हैदराबाद में निकाह किया था। वैसे सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। शोएब की पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्धिकी था, सानिया-शोएब साल 2018 में बेटे इजहान के मां-बाप बने थे।

सानिया छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं

टेनिस सनसनी सानिया छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी हैं, जिसमें तीन मिक्स्ड डबल्स ट्रॉफी हैं। तो वहीं आल राउंडर शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए 150 से ज्यादा ओडीआई विकेट लिए हैं तो वहीं शोएब मलिक ने टेस्ट क्रिकेट से 2015 में और वनडे क्रिकेट में साल 2019 में संन्यास ले लिया था।

Sania-Shoaib Separation:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+