क्या नीरज चोपड़ा का दोस्त अरशद है उनका कट्टर प्रतिद्वंद्वी? भारतीय स्टार ने दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

भारत के जैवेलिन स्टार नीरज चोपड़ा और पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के बीच काफी तगड़ी दोस्ती अक्सर देखने को मिल जाती है। दो ओलंपिक गेम्स में दोनों आमने-सामने थे। हाल ही में पेरिस ओलंपिक गेम्स में नदीम ने गोल्ड और नीरज ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

नीरज ने अरशद के खिलाफ कॉम्पीटिशन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। चोपड़ा और नदीम के बीच दोस्ती पेरिस ओलंपिक में स्पष्ट रूप से देखी गई, उन्होंने दोस्ती और प्रतिद्वंद्विता का एक अनूठा मिश्रण दिखाया। मैदान के बाहर उनके सहयोगी संबंधों के बावजूद मैदान पर उनका मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी था।

neeraj and arshad

नीरज चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह (नदीम) एक अच्छा इंसान है, अच्छे तरीके से बोलता है, सम्मान देता है, इसलिए मुझे अच्छा लगता है। उन्होंने नदीम के खिलाफ मैचों में होने वाली स्पर्धा को चिर प्रतिद्वंद्विता नहीं माना। अपने मुकाबलों को नीरज ने अन्य खेलों से अलग माना। हॉकी और क्रिकेट में होने वाली तीव्र स्पर्धा के साथ उन्होंने नदीम के साथ होने वाले मैचों को नहीं रखा।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक में चोपड़ा ने लगातार ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट बनकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, उन्होंने 89.45 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। दूसरी ओर नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो करके न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया और पाकिस्तान को ओलंपिक में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण दिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+