'लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है', Vinesh Phogat का संन्यास से यू-टर्न, ओलिंपिक में वापसी का किया ऐलान
Vinesh Phogat Reverses Retirement: भारतीय कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट ने संन्यास से वापसी का ऐलान कर दिया है। अपने फैसले को पलटते हुए विनेश फोगाट ने मैट पर वापसी की घोषणा की है। विनेश ने कहा कि वह अब लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में देश के लिए मेडल जीतने का लक्ष्य लेकर अखाड़े में लौटेंगी। साल 2024 में वह मेडल जीतने से चूक गईं थी।
पेरिस ओलंपिक के बाद किया था संन्यास का ऐलान (Vinesh Phogat Reverses Retirement)
वह पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडल मुकाबले से बाहर होने के बाद संन्यास लेकर राजनीति में शामिल हो गई थीं। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचते हुए ओलंपिक गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। उन्होंने जापान की चार बार की विश्व चैंपियन यूई सुसाकी को हराकर भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था।

शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिला था मेडल
लेकिन फाइनल से ठीक पहले सुबह के रूटीन वजन में वह 100 ग्राम अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दी गईं। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों के तहत इसमें विफल होने से उनके सभी पिछले परिणाम अमान्य हो गए। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने भी उनकी अपील खारिज कर दी, जिससे उन्हें ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद कोई पदक नहीं मिला।
'आग अभी भी बाकी'
पेरिस से लौटने के बाद विनेश कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं और तुरंत हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की। अब शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में विनेश ने अपनी वापसी की घोषणा करते हुए लिखा कि उन्हें अपने कुश्ती करियर पर विचार करने के लिए समय चाहिए था। उन्होंने लिखा कि बहुत समय तक मेरे पास जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से दूर हटने की जरूरत थी। उस चिंतन में, मुझे सच्चाई मिली, मुझे अभी भी इस खेल से प्यार है।... वह 'आग अभी भी बाकी' है। वह सिर्फ थकावट और शोर के नीचे दबी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications