ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सरबजोत ने बताया मनु भाकर के साथ कैसा है रिश्ता, ट्रेनिंग सेशन को लेकर भी कही ये बात
मनु भाकर के साथ मिलकर भारत को निशानेबाजी स्पर्धा में पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले सरबजोत सिंह ने शनिवार (24 अगस्त) को कहा कि उन्हें अपनी प्रतियोगिता से पहले मुश्किल से एक साथ ट्रेनिंग लेने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से पहले उनके ट्रेनिंग अलग-अलग थे। सरबजोत सिंह ने ये भी बताया है कि उनका और मनु भाकर का रिश्ता कैसा है।
मनु भाकर और सरबजोत ने पेरिस खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सरबजोत ने कहा, "मेरी ट्रेनिंग 9 बजे होनी थी और मनु भाकर की 12 बजे, हम दोनों की ट्रेनिंग अलग-अलग हुई थी।'' सरबजोत ने ये बातें PUMA इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा है।

सरबजोत सिंह ने कहा- मनु और मैं खूब मजाक करते थे
सरबजोत सिंह ने कहा, "हमारी बातचीत संक्षिप्त थी। हमने बस एक-दूसरे से ये कहा कि हमें किसी भी कीमत पर 100 प्रतिशत देना है।'' सरबजोत ने कहा, मेरे और मनु के बीच कई बार मजाक-मस्ती भी होता था। कभी मैं उसका मजाक उड़ाता, कभी वह मेरा मजाक उड़ात थी।
सरबजोत ने तुर्की के शूटिंग आइकन युसुफ डिकेक के लिए अपनी प्रशंसा भी व्यक्त की, जिन्हें वे 2011 से फॉलो करते आए हैं। सरबजोत ने कहा, "मैं 2011 से युसुफ के वीडियो देख रहा हूं। आज वह 51 साल के हैं। हालांकि मैंने कोशिश की, लेकिन उनकी तरह मेल नहीं खा सका।''
सरबजोत सिंह की पिस्टल पर क्योें लिखा रहता है SSINGH30?
सरबजोत सिंह की पिस्टल पर "SSINGH30" उत्कीर्ण है, जो उनके आद्याक्षरों और उनके करियर में एक महत्वपूर्ण तिथि का संयोजन है। सरबजोत सिंह ने कहा, "मैंने इसका नाम नहीं रखा। जब मैंने 2022 एशियाई खेलों में हांग्जोउ में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ हासिल किया, तो मैंने हथियार पर SSINGH30 उत्कीर्ण करवाया। यह मेरा सबसे अच्छा हथियार है क्योंकि मेरा पदक सोना 30 सितंबर को आया था।''

सरबजोत सिंह ने चुनौतियों पर भी बात की
सरबजोत सिंह ने उन चुनौतियों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, " मैं खुद को शांत रखने के लिए ध्यान करता था। मुख्य तकनीक तीन मिनट के लिए खुली आंखों से मोमबत्ती की लौ को देखना है, और फिर दो मिनट के लिए कल्पना करना कि कमरे में पूरी अंधेरा, पूरी शांति, मौन।''
सरबजोत के अनुसार, शूटिंग में विजुअलाइजेशन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खेल में ध्यान केंद्रित रखने और सफलता प्राप्त करने के लिए इसके महत्व पर जोर दिया।












Click it and Unblock the Notifications