Sania Mirza जैसी हसीन है ये भारतीय खिलाड़ी, कश्मीरी लड़के से हुई थी मोहब्बत, दिल छू लेगी इनकी कहानी
Sania Mirza: जब भी भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी का जिक्र होता है तो सबकी जुबां पर केवल एक ही नाम आता है और वो है सानिया मिर्जा का, जिन्होंने अपने खेल से ना केवल विश्वपटल पर भारत का सीना चौड़ा किया है बल्कि महिलाओं के लिए एक माइल स्टोन भी सेट किया है। सानिया देश का गौरव हैं, जिस पर हर हिंदुस्तानी को नाज है।
लेकिन सानिया के अलावा और किसी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी का जिक्र नहीं होता है, हालांकि दूसरे खिलाड़ियों ने भारत को कई मौके पर गौरवान्वित किया है। इसके पीछे वजह शायद इन खिलाड़ियों का लाइम लाइट से दूर रहना है।

हालांकि खेलप्रेमी तो इनके बारे में बखूबी जानते हैं, फिलहाल हम यहां पर बात कर रहे हैं भारतीय टेनिस स्टार अंकिता रैना की, जिन्होंने अपने खेल कौशल से सिंगल्स और डबल्स दोनों श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हैं ।
अंकिता मूल रूप से कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं (Sania Mirza)
11 जनवरी 1993 को गुजरात के अहमदाबाद में जन्मी अंकिता मूल रूप से कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं, मात्र 5 साल की उम्र में उन्होंने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था, उनकी प्रतिभा को उनके मां-पिता ने पहचान लिया और उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है, बेटी ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उन्होंने जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली।
अंकिता का शानदार प्रदर्शन (Sania Mirza)
- आईटीएफ टाइटल्स - सिंगल्स और डबल्स खिताब जीते हैं।
- एशियाई खेल 2018 महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए गौरव हासिल किया।
- अंकिता ने कई WTA टूर्नामेंट्स में भी भाग लिया है और अच्छा प्रदर्शन किया है।
- ग्रैंड स्लैम प्रयास - अंकिता लगातार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट्स में क्वालिफाई करने की कोशिश कर रही हैं और भारत के लिए बड़ी उम्मीद हैं।
- फेड कप - भारत की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जीत दर्ज की हैं।
कश्मीर के उद्ममी मिलिंद शर्मा से शादी की है ( Ankita Raina)
अंकिता ने कश्मीर के उद्ममी मिलिंद शर्मा से शादी की है, हालांकि वो और इनका पूरा परिवार पुणे में रहता है । दोनों साल 2021 से रिलेशनशिप में थे और इन्होंने साल 2023 दिसंबर में शादी की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बेइंतहा खूबसूरत खिलाड़ी अंकिता ने खुलकर अपने लवलाइफ के बारे में बातें की थीं।
पहली बार साल 2016 में स्विटजरलैड में मिले थे ( Ankita Raina Love Story)
उन्होंने कहा था कि ' वो और मिलिंद पहली बार साल 2016 में स्विटजरलैड में मिले थे लेकिन हमारा प्यार साल 2021 में शुरू हुआ। मैं पूणे में एक टूर्नामेंट के सिलसिले में गई थीं और फिर वहीं से हमारा रिश्ता शुरू हुआ। मिलिंद की फैमिली बहुत सपोर्टिव है, मैं उनके परिवार का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। जब आपका पार्टनर आपकी केयर और सपोर्ट करता है तो जिंदगी आसान हो जाती है।'
सानिया मिर्जा के साथकई बार डबल्स में साथ खेला (Sania Mirza)
अंकिता सानिया को अपनी प्रेरणा मानती हैं। आपको बता दें कि अंकिता और सानिया ने कई बार डबल्स में जोड़ी बनाकर खेला है। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय महिला टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और भारतीय महिला टेनिस को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। दोनों की खास बात ये भी है दोनों अपने खेल के अलावा अपनी स्टाइल और ब्यूटी की वजह से भी लोगों के बीच चर्चित रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications