सानिया के बाद साइना नेहवाल का हुआ तलाक, खुद दी जानकारी, आखिर क्यों लिया यह फैसला
Saina Nehwal Divorce: भारत की दिग्गज बैडमिंटन स्टार साइन नेहवाल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साइना और उनके पति पारुपल्ली कश्यप अलग हो गए हैं। साइना ने खुद आकर सोशल मीडिया पर इस हैरान करने वाली खबर का खुलासा किया है। उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा है।
कश्यप और साइना दोनों को घूमते-फिरते देखा जाता रहा है और फैन्स इस जोड़ी को पसंद किया करते थे। शादी के सात साल बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों का तलाक हो गया। साइना की इन्स्टाग्राम स्टोरी में तलाक के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

साइना ने लिखा कि कभी-कभी जिंदगी अलग दिशाओं में लेकर जाती है। बहुत सोच-विचार और आपसी समझ के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हमने शांति, विकास और आत्मचिकित्सा को चुना है। यह खुद के लिए और एक-दूसरे के लिए है।
साइना ने आगे लिखा कि मैं इन यादों के लिए आभारी हूँ और भविष्य के लिए सिर्फ शुभकामनाएं देती हूं। इस समय हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।
Saina Nehwal की कब हुई शादी
साल 2018 में 14 दिसम्बर को साइना और कश्यप की शादी हुई थी। साल साल ही इस शादी को हुए थे। इसके बाद अचानक अलग होने की खबर सामने आई है। दोनों के बीच अनबन की खबरें कभी नहीं आई थीं। कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट नहीं किया है।
कहां हुई Saina Nehwal और परुप्ल्ली कश्यप की मुलाकात
हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद एकेडमी में साइना और पारुप्ल्ली कश्यप दोनों ट्रेनिंग लेते थे। वहां से ही दोनों एक-दूसरे को जानते थे। वहां से दोनों को प्यार हुआ और शादी भी कर ली। साइना ने ओलंपिक में कांस्य जीता और वर्ल्ड नंबर वन भी रहीं। दूसरी तरफ कश्यप ने राष्ट्र्मंडल खेलों में गोल्ड जीता और इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहता था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications