Paris Olympics Mein Aaj Kisne Kya Jeeta, 8 August: पेरिस ओलंपिक में आज किसने क्या जीता?

Paris Olympics Mein Aaj Kisne Kya Jeeta, 8 August: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर आज का दिन बना दिया है। भारत के पास अब कुल 4 मेडल हो गए हैं, चारों ही ब्रॉन्ज मेडल हैं। पिछले तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले हैं, और अब चौथा आज हॉकी टीम ने दिलाया है। आइए जानते हैं आज पूरे दिन ओलंपिक में क्या-क्या हुआ।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में शानदार वापसी की है। पुरुषों के इवेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी से हार के दो दिन बाद ही बहुप्रतीक्षित ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने शानदार दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर खेलों में अपना दूसरा लगातार कांस्य पदक जीता। यह 2024 ओलंपिक में भारत का चौथा पदक था।

Paris Olympics hockey

अमन सेहरावत को सेमीफाइनल में मिली हार
रेसलर अमन सहरावत मेन्स 57 किग्रा सेमीफाइनल में जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उन्हें जापान के री हिगुची के हाथों 0-10 से हार मिली है। हालांकि, उनके पास अभी भी पदक की उम्मीद बाकी है, अमन सहरावत अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे, जोकि 9 अगस्त को खेला जाएगा।

अंशु मल‍िक ने भारत को किया निराश
मह‍िला कुश्ती फ्रीस्टाइल 57 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में अंशु मल‍िक का मुकाबला अमेर‍िका की मारौलिस हेलेन लुईस से हुआ, जहां उन्हें 2-7 से हार का सामना करना पड़ा, और इस हार के साथ ही अंशु का सफर समाप्त हो गया।

ज्योति याराजी महिला 100 मीटर बाधा दौड़ से बाहर
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड में ज्योति याराजी ने भारत को निराश किया है। ज्योति इस इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं और इसके साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया। ज्योति याराजी ने 13.17 सेकेंड में दौड़ पूरी की।

ये भी पढ़िए- हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने जीता ब्रॉन्ज! स्पेन को हराने में निभाई अहम भूमिका

अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने दूसरे राउंड के बाद टी13 हासिल किया
अदिति अशोक और दीक्षा डागर दोनों ने गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में 13वें स्थान पर रहते हुए 144 के पार के मुकाबले 143 का स्कोर हासिल किया, जिससे प्रत्येक गोल्फ खिलाड़ी का प्रदर्शन 1-अंडर-पार रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+