Paris Olympics: कब और किस खेल में मिल सकता है भारत को अपना पहला गोल्ड मेडल

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। टोक्यो में पिछली बार हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय दल ने कुल सात पदक अपने नाम किये थे, इनमें एक गोल्ड मेडल भी शामिल था। इस बार अब तक सिल्वर मेडल भी हासिल नहीं हो पाया है।

भारत ने अब तक कुल तीन मेडल जीते हैं और तीनों नी कांस्य पदक के रूप में शूटिंग में मिले हैं। सिल्वर और गोल्ड मेडल इस ओलंपिक में अब तक तो नहीं आया है। हालांकि इन्तजार किया जा रहा है कि गोल्ड मेडल भी जल्दी ही भारत के झोली में आएगा।

paris olympics

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में भारत के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस बार भी उनसे ही उम्मीद की जा रही है। नीरज चोपड़ा 6 अगस्त को क्वालीफाइंग मुकाबले में खेलने के लिए उतरेंगे। इसके बाद उनकी तरफ से गोल्ड मेडल का प्रयास किया जाएगा। क्वालीफाई करने के बाद गोल्ड मेडल मुकाबला 8 अगस्त को होगा। उस दौरान भारत इस बार अपना पहला गोल्ड मेडल हासिल कर सकता है।

भारत की उम्मीदें इस बार हॉकी पर भी टिकी हैं। पिछली बार हॉकी में भारत को कांस्य पदक हासिल करने का मौका मिला था। इस बार भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। ऐसे में एक और पदक की उम्मीद की जानी चाहिए।

पुरुष हॉकी में फाइनल मैच का शेड्यूल अभी तक आया नहीं है लेकिन यह मैच संभवतः 9 अगस्त को ही खेला जाना है। अगर भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करती है, तो गोल्ड के आसार हैं। हालांकि नीरज इससे पहले गोल्ड जीत लेते हैं, तो हॉकी से भारत को इस बार का दूसरा गोल्ड हासिल करने का मौका मिलेगा। पिछली बार के कांसे को इस बार सोने में बदलने का अच्छा मौका भारत के पास है। स्थिति आगामी समय में साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+