कौन हैं ओलंपिक इतिहास का सबसे सफल एथलीट? जीते हैं 23 गोल्ड मेडल, 800 करोड़ से ज्यादा की है संपत्ति

Paris Olympics 2024 michael phelps: पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बड़े इवेंट का इंतजार दुनियाभर के करोड़ों खेल फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ओलंपिक के इतिहास का सबसे सफल एथलीट कौन है? हम आज आपको एक ऐसे एथलीट के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे अधिक बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया है।

माइकल फेल्प्स ने जीते हैं सबसे अधिक गोल्ड मेडल

पेरिस ओलंपिक शुरू होने से पहले आइए जानते हैं इतिहास के सबसे सफल ओलंपियन माइकल फेल्प्स के बारे में...। माइकल फेल्प्स ओलंपिक के इतिहास के सबसे सफल एथलीट हैं जिन्होंने कुल 23 ओलंपिक गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। पूर्व अमेरिकी तैराक फेल्प्स के इस रिकॉर्ड को अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ सका है।

Paris Olympics 1

23 गोल्ड सहित जीते हैं कुल 28 मेडल

पूर्व अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स के नाम सबसे ज़्यादा ओलंपिक मेडल भी जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 23 गोल्ड सहित कुल 28 मेडल जीते हैं। यह उपलब्धि उन्हें ओलंपिक इतिहास का सबसे महान एथलीट बनाती है।

माइकल फ़ेल्प्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

फेल्प्स ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 18 गोल्ड मेडल जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने 8 गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। जो एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड था। जिसे आज तक कोई भी एथलीट नहीं तोड़ सका है। यानी किसी भी एथलीट ने एक ओलंपिक में इतने सारे गोल्ड जीतने में सफलता हासिल नहीं की है।

कुल संपत्ति 800 करोड़ से ज़्यादा

माइकल फेल्प्स की इस कामयाबी में उनकी मां का भी बड़ा हाथ रहा है। बचपन से ही उनकी मां ने उन्हें तैराकी सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसने उनकी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज माइकल फ़ेल्प्स बहुत अमीर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 800 करोड़ से ज़्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+