विनेश फोगाट के लिए ओलंपिक्स मेडल की आस अभी भी बाकी! इस एक फैसले पर टिका है सबकुछ
Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 में वजन अधिक होने की वजह से डिस्क्वालिफाई (अयोग्य) की गई हों लेकिन अभी भी ओलंपिक्स मेडल की आस बाकी है। अब सबकुछ खेल पंचाट न्यायालय (CAS) के फैसले पर टिका है।
विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के फाइनल से खुद को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (CAS) में अपील की है। 29 वर्षीय खिलाड़ी विनेश फोगाट को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी थी क्योंकि उनका वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा था।

ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक में वजन मापने से पहले विनेश फोगाट ने क्या खाया और क्या पिया था? पढ़ें हर एक इनसाइड डिटेल?
सेमीफाइनल मुकाबला 5-0 के अंतर से जीतने वाली विनेश फोगाट ओलंपिक में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं। रिपोर्ट के मुताबिक विनेश फोगाट ने सिल्वर पदक की मांग की है।
खेल पंचाट न्यायालय (CAS) ने अपना फाइनल फैसला सुनाने के लिए गुरुवार 8 अगस्त की सुबह तक का समय मांगा है। अगर सीएएस विनेश फोगाट के पक्ष में फैसला सुनाता है तो अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) विनेश फोगाट को संयुक्त सिल्वर मेडल देना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक विनेश फोगाट पर सुनवाई स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे, भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगी। फैसला देर शाम आने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट के खेलने की उम्मीद अब भी बाकी, चाचा महावीर ने रिटायरमेंट पर दिया ये बयान, साजिश पर भी खोली पोल
What is CAS? खेल पंचाट न्यायालय क्या है?
खेल पंचाट न्यायालय (CAS) एक स्वतंत्र संस्था है जिसकी स्थापना 1984 में खेल-संबंधी विवादों को निपटाने के लिए की गई थी। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के लॉजेन में है और इसकी अदालतें न्यूयॉर्क शहर और सिडनी में हैं। हालांकि ओलंपिक मेजबान शहरों में इसकी अस्थायी अदालतें स्थापित की जाती है।
CAS किसी भी खेल संगठन से स्वतंत्र है और अंतरराष्ट्रीय खेल पंचाट परिषद (ICAS) के प्रशासनिक और वित्तीय प्राधिकरण के तहत काम करता है। CAS खेल के क्षेत्र में कानूनी विवादों को मध्यस्थता के जरिए से हल करता है। यह पक्षों के विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने में मदद करने के लिए मध्यस्थता सेवाएं भी प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications