सानिया और साइना के बाद एक और तलाक, भारतीय खेल जगत की यह खिलाड़ी भी हुईं पति से अलग, 2 साल पहले हुई शादी
भारतीय खेल जगत की महिलाओं के जीवन में शायद इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले साल सानिया मिर्ज़ा का तलाक हुआ था। उसके इस साल साइना नेहवाल का तलाक हो गया था। साइना नेहवाल का तलाक दो दिन पहले ही हुआ था।
महिला पहलवान दिव्या काकरान का भी तलाक हो गया है और इसकी जानकारी भी खुद ही आकर दी है। काकरान की शादी मेरठ से आने वाले पावरलिफ्टर सचिन प्रताप सिंह से हुई थी। बात ज्यादा पुरानी भी नहीं है। सिर्फ दो साल पहले ही तो दिव्या और सचिन की शादी हुई थी।

दिव्या ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा कि नमस्ते जैसा कि आप जानते हैं मैं दिव्या काकरान हूं , आपसे कुछ व्यक्तिगत बात शेयर करना चाहती हूं। हाल ही में मैंने अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक लेने का फैसला लिया है। मेरे जीवन में यह सबसे कठिन और भावनात्मक दौर रहा है। इसमें दर्द, आत्ममंथन और छोड़ने का भाव रहा।
दिव्या ने आगे लिखा कि कुछ पल ऐसे भी आए जिसमें स्पष्टता, विकास और वह ताकत साथ थी जिसके बारे में मुझे भी मालूम नहीं था कि यह मेरे अंदर है। यह कोई शेयर करनी वाली बात नहीं थी लेकिन मुझे लगा कि आपको यह जानना चाहिए, दूर से ही सही लेकिन आपका सपोर्ट मेरे लिए मायने रखता है।
दिव्या ने यह भी लिखा कि मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और इस नए सफर की शुरुआत को उम्मीद और शांति के साथ स्वीकार करना भी सीख रही हूं। कभी-कभी जिन्दगी ऐसे मोड़ लेती है, जिसकी उम्मीद नहीं होती है और मैं मानती हूं कि इस बारे में खुलकर बात करना जरुरी है। मैं अब खुद को संभाल पा रही हूं और अब भी अपनी जमीन तलाश रही हूं। उन तरीकों से भी बढ़ रही हूं, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी।












Click it and Unblock the Notifications