कौन हैं अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाली शीतल देवी, बिना हाथ ही तीरंदाज में किया कमाल
Arjuna Award 2023, Sheetal Devi: 9 जनवरी यानी कि मंगलवार को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सहित 26 एथलीट्स को अर्जुन अवार्ड दिया गया है।
शीतला अर्जुन अवार्ड से सम्मानित: वर्ल्ड की नंबर वन पैरा तीरंदाज व एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली शीतल देवी को भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में द्रोपति मुर्मू ने शीतल देवी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। पैरों से तीरंदाजी में पूरी दुनिया में कमाल का प्रदर्शन करने वाली शीतल देवी के लिए साल 2023 शानदार गुजरा था।

दो गोल्ड समेत 3 मेडल: शीतल देवी ने साल 2023 में हांगझू में आयोजित चौथे पैरा एशियाई गेम्स में भारत के लिए दो गोल्ड समेत 3 मेडल जीते थे। इसके साथ ही वह एक ही एडिशन में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थी। शीतल देवी भारत की पहली ऐसी महिला तीरंदाज हैं जिनके हाथ नहीं हैं। वह पैरों से ही तीरंदाजी करती हैं और ऐसा कर के ही उन्होंने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है।
पिता हैं किसान: शीतल देवी की बात करें तो उनका जन्म किश्तवाड़ जिले के दूरदराज गांव लोई धार में हुआ था। जम्मू कश्मीर की बेटी शीतल देवी के पिता एक मामूली किसान हैं। जबकि उनकी मां घर संभालने का काम करती हैं। जन्म से ही शीतल के दोनों हाथ नहीं थे। ऐसे में शीतल के सामने खुद को बनाने के लिए कई सारी चुनौतियां थी। वह शारीरिक रूप से बेहद कमजोर थी।
पूरी दुनिया में कमाया नाम: लेकिन उन्होंने सिर्फ छाती और पैरों से पूरी दुनिया में अपनी तीरंदाजी कर पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया। अर्जुन अवार्ड मिलने से शीतल देवी बेहद खुश नजर आई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वैष्णो देवी की कृपा उन पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला आशीर्वाद उनके जीवन के लिए बेहद अमूल्य है। बता दें की शीतल देवी बचपन से ही फोकोमेलिया नाम की बीमारी से ग्रसित हैं। इस बीमारी के चलते उनका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया। जिस कारण उन्हें जीवन में कई तरह के संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications