मोहित कुमार ने शानदार वापसी करके U20 विश्व चैंपियनशिप में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
भारतीय युवा पहलवान मोहित कुमार बुधवार को जॉर्डन में U20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के 61 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग में U20 वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।
चल रहे मौजूदा संस्करण में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। मोहित इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय पहलवान बने हैं।

मोहित से पहले पलविंदर चीमा (2001), रमेश कुमार (2001) और दीपक पुनिया (2019) U20 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। विनेश फोगाट को एशियन गेम्स के लिए सीधी एंट्री दिए जाने के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर आवाज उठाकर चर्चाओं में आईं अंतिम पंघाल ने पिछले साल के संस्करण में गोल्ड जीता था और वे ऐसा करने वाली एकमात्र महिला हैं।
ताजा गोल्ड भी भारतीय पहलवान के लिए आसान नहीं था क्योंकि मोहित ने 0-6 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए फाइनल में एल्डर अखमदुदिनोव को गलतियों का भरपूर फायदा उठाया और उन्हें 9-8 से हराया।
मोहित गजब की फॉर्म में हैं और उन्होंने इस साल अपने सभी 13 मैच जीते हैं और कोई हार नहीं हुई है। इस साल उन्होंने एशियाई U20 चैंपियनशिप का गोल्ड और एशियाई U23 चैंपियनशिप का गोल्ड भी जीता है।
Mohit KUMAR 🇮🇳 wins 61kg 🥇
— United World Wrestling (@wrestling) August 16, 2023
Everything you need to know:
📍Amman, Jordan 🇯🇴
🗓️: August 14-20
Qualification: 10:00
🥇🥈🥉= 18:00
#️⃣: #WrestleAmman
🖥️: https://t.co/DyIQNCWZcu
📱: UWW App#uww | #unitedworldwrestling | #TheHomeOfWrestling pic.twitter.com/syDl207ppj
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के सबसे महान कप्तान इमरान खान को कैसे भूल सकते हो? वसीम अकरम ने पीसीबी को लताड़ा
2023 संस्करण में, भले ही ये भारत का पहला गोल्ड है, लेकिन देश कुल मिलाकर चार पदक जीत चुका है, जिसमें मोहित के स्वर्ण के अलावा, दो रजत और एक कांस्य पदक भी शामिल है।
वहीं, प्रिया मलिक महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। भारत की एक और गोल्ड की उम्मीदें बची हुई हैं। प्रिया ने सेमीफाइनल में अमेरिकी पहलवान केनेडी एलेक्सिस को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications