पाकिस्तान के सबसे महान कप्तान इमरान खान को कैसे भूल सकते हो? वसीम अकरम ने पीसीबी को लताड़ा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर जो वीडियो साझा किया, वह अब हंगामा बरपा रहा है। वीडियो में कुछ महान खिलाड़ियों के योगदान को याद किया गया।
लेकिन, पूर्व कप्तान इमरान खान का जिक्र नहीं था, जिन्होंने 1992 में पाकिस्तान को अब तक की एकमात्र विश्व कप जीत दिलाई थी। इमरान पाकिस्तान के महानतम क्रिकेट कप्तान भी हैं और इस बात को लेकर कहीं कोई दोराय भी नहीं है।

ऐसे में इमरान की वीडियो में अनुपस्थिति ने पाकिस्तान क्रिकेट जगत में भारी प्रतिक्रिया पैदा की। कई फैंस को ये बात गलत लगी, पूर्व पीसीबी अध्यक्ष खालिद महमूद ने भी पीसीबी द्वारा जारी वीडियो को वापस लेने की मांग की थी। अब पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पीसीबी को इमरान के योगदान को नजरअंदाज करने के लिए फटकार लगाई है।
अकरम ने इमरान के नेतृत्व में पदार्पण किया था।अकरम ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब श्रीलंका पहुंचने के बाद उन्होंने वीडियो देखा तो वे हैरान थे। उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा। उन्होंने कहा कि पीसीबी को वीडियो को हटा देना चाहिए और इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। दिग्गज तेज गेंदबाज ने पीसीबी से राजनीति और खेल को न मिलाने का भी आग्रह किया।
ये भी पढ़ें- 'लोल': वनडे से संन्यास वापसी के बाद बेन स्टोक्स के 3 शब्दों के रिएक्शन से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
अकरम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "लंबी उड़ानों और श्रीलंका पहुंचने से पहले घंटों के सफर के बाद, मुझे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब मैंने पीसीबी की छोटी क्लिप देखी जिसमें महान इमरान खान को शामिल नहीं किया गया था... राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, इमरान खान विश्व क्रिकेट के दिग्गज हैं और उन्होंने अपने समय में पाकिस्तान को एक मजबूत यूनिट में विकसित किया और हमें एक रास्ता दिखाया... पीसीबी को वीडियो हटाना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications