मैरी कॉम दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कॉमनवेल्थ गेम्स से हुईं बाहर, घुटने की चोट ने किया मजबूर

नई दिल्ली, 11 जून: अनुभवी भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने की उम्मीदें धराशाई हो गई हैं। क्योंकि उन्हें घुटने की चोट के कारण सेलेक्शन ट्रायल से बीच में ही हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

छह बार की विश्व चैंपियन ने हरियाणा की नीतू के खिलाफ 48 किग्रा सेमीफाइनल के शुरुआती दौर में पहले कुछ मिनटों में अपना बायां घुटना मोड़ लिया।

Mary Kom unfortunately ruled out of Commonwealth Games, knee injury forced her

मैरी कॉम इस प्रकार उस इवेंट से चूक जाएंगी, जहां वह 2018 में पिछले संस्करण में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई थीं।

परेशान मैरी कॉम ने अस्पताल ले जाते हुए अपनी कार की ओर लंगड़ाते हुए कहा था, "मैं इसके लिए बहुत ट्रेनिंग में बहुत मेहनत कर रही थी। यह सिर्फ दुर्भाग्य है, मुझे पहले कभी घुटने में चोट नहीं आई है।"

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने एक बयान में कहा, "छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने शुक्रवार को चोटिल होने के कारण 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चल रहे महिला मुक्केबाजी ट्रायल से नाम वापस ले लिया है।"

मणिपुर की मैरी को रिंग से बाहर करना पड़ा और नीतू को चोट के कारण मैच रुकने के बाद विजेता घोषित किया गया।

लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता के बाएं घुटने पर गिरने के बाद मोटी पट्टी बंधी थी, फिर उनको स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

राष्ट्रीय कोच भास्कर भट्ट ने पीटीआई-भाषा से कहा, "जो हुआ वह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन ऐसी चीजों की भविष्यवाणी कभी नहीं की जा सकती। मैरी इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं।"

इसके साथ ही, दो बार की पूर्व युवा विश्व चैंपियन नीतू ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूनतम भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल के फाइनल में प्रवेश किया।

ये हरियाणा की मुक्केबाज अब राष्ट्रमंडल खेलों में जगह बनाने के लिए मंजू रानी से भिड़ेंगी। विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नीतू अब इस श्रेणी में राष्ट्रमंडल खेलों में जगह बनाने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+