पति को सरेआम नीचा दिखाकर अपमानित करने के बाद Mary Kom ने अब ये क्या कह डाला? पोस्ट वायरल
Mary Kom Controversial News: भारतीय बॉक्सिंग की पहचान और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम (Mary Kom) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। मैरी कॉम पूर्व पति को लेकर दिए गए विवादित बयानों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। एक टॉक शो के दौरान उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए 'एक रुपया भी नहीं कमाया' जैसे शब्दों ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छेड़ दी थी, जिसे लेकर अब मैरी कॉम ने माफी मांगते हुए अपनी बात रखी है।
मैरी कॉम ने तोड़ी चुप्पी (Mary Kom Controversial News)
मैरी कॉम ने कहा कि उनकी टिप्पणियां किसी विशेष समुदाय या पेशे के खिलाफ नहीं थीं। बल्कि वर्षों से दबे हुए उनके दर्द और धोखे के अहसास का परिणाम थीं। उन्होंने कहा कि तलाक के बाद भी उन्होंने लंबे समय तक गरिमापूर्ण चुप्पी साधे रखी थी। लेकिन शो के दौरान उनके शब्द अनियंत्रित हो गए। उनका कहना है कि वे टिप्पणी उनके व्यक्तिगत संघर्षों से जुड़ी थीं।

किसी को नीचा दिखाना का नहीं था मकसद
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर काफी नाराजगी थी कि मैरी कॉम ने फुटबॉलर्स के संघर्ष का अपमान किया है। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत दिशा में ले जाया गया। मैं फुटबॉल को दिल से प्यार करती हूं। सुनील छेत्री और बाईचुंग भूटिया जैसे खिलाड़ी कड़ी मेहनत और पसीने से ही बने हैं। उन्होंने विशेष रूप से पुरुष समुदाय से भी माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी को भी नीचा दिखाना या अपमानित करना नहीं था।
शादी को लेकर कही ये बात
मैरी कॉम ने शेयर किया कि उनकी शादी हमेशा से असफल नहीं थी। कई वर्षों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन विश्वास टूटने के बाद स्थितियां बदल गईं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अप्रैल 2025 में उनके खिलाफ जारी हुए प्रेस रिलीज के बाद भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था, क्योंकि वे अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक तमाशा नहीं बनाना चाहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications