'गोल्डन गर्ल' अवनी लेखरा की जीत से गदगद हुईं मनु भाकर, कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
Manu Bhaker congratulates Avani Lekhara: अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। टोक्यो में जीत के बाद यह उनकी लगातार दूसरी स्वर्ण पदक है। भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने अवनि की उपलब्धि पर बेहद खुशी और गर्व व्यक्त किया। मनु भाकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मनु भाकर ने कही दिल की बात
मनु भाकर जिन्होंने खुद पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने का कारनामा किया। उन्होंने अवनि की प्रेरणादायी सफर की प्रशंसा की। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि अवनि की जर्नी बहुत प्रेरणादायी रही है। हमारे अन्य पैरालिंपियनों की यात्रा भी प्रेरणादायी रही है। उनकी चुनौतियां जो भी रही हों, उनसे पार पाना और आगे आकर देश के लिए पदक जीतना बहुत साहस की बात है।

देश के लिए गर्व की बात
मनु भाकर ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि हम सभी को उनसे सीखना चाहिए। मुझे गर्व है कि उसने हमारी शूटिंग में इतना अच्छा प्रदर्शन किया। उसने लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है, जो बहुत गर्व की बात है। उसे शुभकामनाएं। हम सभी बहुत खुश हैं।
अवनि ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड
अवनि के प्रदर्शन ने न केवल गौरव बढ़ाया बल्कि नए कीर्तिमान भी स्थापित किए। उन्होंने इस स्पर्धा में 249.7 अंक हासिल करके अपना पिछला रिकॉर्ड 249.6 तोड़ा। इसके अलावा भारत की मोना अग्रवाल ने 228.7 अंक हासिल करके कांस्य पदक जीता। पैरालंपिक इतिहास में पहली बार एक ही स्पर्धा में दो भारतीय निशानेबाजों ने पदक जीते।
क्या है SH1 श्रेणी
SH1 श्रेणी में वे एथलीट शामिल हैं जिनके हाथ या पैर में कोई विकलांगता है या जिनके हाथ नहीं हैं। अवनि की उपलब्धियों ने भविष्य के एथलीटों के लिए एक मिसाल कायम की है और भारत को गर्व दिलाया है। पेरिस में पहली बार तिरंगा फहराया गया जब अवनि ने स्वर्ण पदक जीता। इस भावनात्मक क्षण को वीडियो देख फैंस गर्व महसूस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications