Lionel Messi से मिलने के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत, हाथ मिलाने और सेल्फी लेने का भी मिलेगा मौका!
Lionel Messi India tour 2025: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी माने जाने वाले लियोनेल मेसी भारत दौरे आ गए हैं। यह दौरा 13, 14 और 15 दिसंबर तक चलेगा। यह साल 2011 के बाद मेसी का भारत का पहला दौरा होगा, जिसे लेकर भारतीय फैंस में जबरदस्त क्रेज है। मेसी तीन दिन में भारत के चार प्रमुख शहर कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे।
पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात (Lionel Messi India tour 2025)
इस दौरे की सबसे बड़ी हाइलाइट यह है कि इसका समापन नई दिल्ली में होगा, जहां मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि मेसी के साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी इस दौरे का हिस्सा होंगे। ये दोनों दिग्गज मुंबई में होने वाले आयोजनों में मेसी के साथ शामिल होंगे। कोलकाता में मेसी के स्वागत के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुद इस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की है।

स्वागत के लिए पहुंचे शाहरुख खान
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि वह 13 दिसंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। शाहरुख ने खास अंदाज में लिखा कि इस बार मैं कोलकाता में नाइट राइडर्स (IPL टीम) के मूड में नहीं रहूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि यह पूरा दिन मेसी के नाम हो। शाहरुख खान कोलकाता एयरपोर्ट में नजर भी आए। शाहरुख खान के अलावा विराट कोहली से भी मेसी के मिलने की उम्मीद है।
फैंस भी कर सकते हैं मुलाकात
13 दिसंबर, शनिवार, सुबह 9:30 बजे, Hyatt Regency कोलकाता में फैंस भी मेसी से मिल सकते हैं। इस एक्सक्लूसिव प्रोग्राम की कीमत 1,000,000 (दस लाख रुपये) रखी गई है। मेहमानों को मेसी से हाथ मिलाने और संक्षेप में बातचीत करने का मौका मिलेगा। प्रत्येक अतिथि को मेसी के साथ एक पेशेवर ग्रुप फोटो (छह लोगों का समूह) मिलेगा, जिसे यादगार के तौर पर फ्रेम करके दिया जाएगा। वहीं कुछ फैंस को सेल्फी का भी मौका मिलेगा।
जानें मेसी का पूरा शेड्यूल
मेसी के दौरे की शुरुआत 13 दिसंबर को कोलकाता से होगी। वह देर रात 1:30 बजे कोलकाता पहुंचेंगे और सुबह 9:30 बजे से फैंस से मुलाकात का कार्यक्रम शुरू करेंगे। इस दौरान वह एक वर्चुअल समारोह में अपनी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। युव भारती क्रीड़ांगन में उनका सम्मान किया जाएगा, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
शाम 7 बजे, हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मेसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच एक 7-ऑन-7 (7v7) मैच होगा, जिसके बाद मेसी के सम्मान में एक संगीत समारोह भी आयोजित किया जाएगा। 14 दिसंबर को मेसी मुंबई पहुंचेंगे। वह क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल कप में भाग लेंगे, जिसके बाद एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच और वानखेड़े स्टेडियम में एक चैरिटी फैशन शो में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications