Khel Ratna 2025: किसी क्रिकेटर को नहीं मिलेगा खेल रत्न, अवॉर्ड के लिए नोमिनेट खिलाड़ियों की लिस्ट हुई लीक
Khel Ratna 2025: इस साल के खेल रत्न अवॉर्ड्स को लेकर हुई मीटिंग ड्रामेटिक रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार मीडिया में नोमिनेटेड नाम लीक हो गए। इनमें क्रिकेट जगत से कोई नाम सामने नहीं आने की खबर भी सामने आई है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार बैठक में नामों को लेकर आक्रोश भी देखा गया।
आमतौर पर खेल पुरस्कारों की घोषणा मंत्रालय द्वारा एक तय प्रक्रिया के तहत की जाती है, लेकिन बैठक के बीच में ही जानकारी लीक होने से चयनकर्ता काफी नाराज दिखे। सूत्रों के अनुसार, इस घटना ने चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए।

समिति के सदस्यों के बीच इस बात को लेकर काफी आक्रोश था कि आखिर बंद कमरे की बातचीत बाहर कैसे पहुँची। इस साल खेल रत्न के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के नामों पर काफी देर तक मंथन हुआ। साथ ही, भारतीय हॉकी के चमकते सितारे और डबल ओलंपिक मेडलिस्ट हार्दिक सिंह के नाम पर भी गंभीरता से विचार किया गया। हार्दिक को नोमिनेट किया गया।
भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय गेम से तीसरी बार खेल रत्न के लिए कोई नहीं चुना जाएगा। इससे पहले साल 2008 और 2014 में भी ऐसा हुआ था। इस साल भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके अलावा पुरुष टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।
सचिन तेंदुलकर ने 1997-98 में खेल रत्न जीता, जिसके बाद एमएस धोनी (2007), विराट कोहली (2018) और रोहित शर्मा (2020) ने इस प्रतिष्ठित क्लब में अपनी जगह बनाई। साल 2021 में मिताली राज यह सम्मान पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए नोमिनेटेड खिलाड़ी
- विदित गुजराती (शतरंज)
- सोनम मलिक (कुश्ती)
- अरविंद सिंह (रोइंग)
- गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
- नरेंद्र (बॉक्सिंग)
- निर्मला भाटी (खो खो)
- सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस)
- तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
- रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
- पूजा (कबड्डी)
- मेहुली घोष (शूटिंग)
- दिव्या देशमुख (शतरंज)
- लालरेमसियामी (हॉकी)
- पद्मनाभ सिंह (पोलो)
- प्रणति नायक (जिमनास्टिक्स)
- ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
- अखिल श्योराण (शूटिंग)
- राजकुमार पाल (हॉकी)
- धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग)
- एकता भयान (पैरा-एथलेटिक्स)
- प्रियंका (एथलेटिक्स)
- आरती पाल (योगासन)
- मोहम्मद अफजल (एथलेटिक्स)
- सुरजीत (कबड्डी)












Click it and Unblock the Notifications