Jyothi Yarraji: एशियन चैंपियनशिप में क्वालीफाई, 200 मीटर की दौड़ में 23.42 सेकंड में मारी बाजी
Federation Cup Athletics Updates: एथलीट ज्योति याराजी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। 100 मीटर के बाद अब उन्होंने 200 मीटर की दौड़ में भी जीत हासिल की है।

Jyothi Yarraji win 200m races: एथलीट ज्योति याराजी ने गुरुवार को रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में चल रहे फेडरेशन कप एथलेटिक्स इवेंट में महिलाओं की 200 मीटर की दौड़ में जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही ज्योति याराजी ने एशियन चैंपियनशिप में क्वालीफाई कर लिया है।
जीता था 100 मीटर का दौड़: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक ज्योति याराजी ने 23.42 सेकंड के समय के साथ 200 मीटर दौड़ जीतने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही 200 मीटर स्पर्धा में एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इससे पहले ज्योति ने 100 मीटर की दौड़ में 12.89 सेकंड के मीट-रिकॉर्ड समय के साथ पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया था।
भारत की सबसे तेज महिला हर्डलर: मौजूदा समय में ज्योति याराजी भारत की सबसे तेज महिला हर्डलर हैं। बेहद कम उम्र में ही ज्योति याराजी 100 मीटर हर्डल रेस का हिस्सा बनी थी। ज्योति याराजी ने एथलेटिक्स को चुनने के पीछे का कारण उनके माता-पिता थे। वह अपनी माता-पिता के लिए काफी कुछ करना चाहती हैं।
पहली बार साल 2015 में आया था नाम: ज्योति याराजी का नाम सबसे पहले सुर्खियों में साल 2015 में आया था। आंध्र प्रदेश इंटर-डिस्ट्रिक्ट मीट में गोल्ड मेडल जीतकर ज्योति याराजी ने अपने हुनर का परिचय दिया था। ज्योति ने लगातार जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय इवेंट में मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।
बना चुकी है रिकॉर्ड: कोझिकोड में फेडरेशन कप में 13.09 सेकेंड के समय के साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाकर ज्योति याराजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। कई बार वह रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब आकर उसे पूरा करने से चूक गई। आने वाले समय में ज्योति याराजी से भारत को काफी उम्मीदें होगी।












Click it and Unblock the Notifications