Paris Olympics 2024: कौन हैं जूलियन वेबर? आज नीरज चोपड़ा को दे सकते हैं कड़ी टक्कर, रिकॉर्ड देख बढ़ रही चिंता

जर्मन भाला फेंक खिलाड़ी जूलियन वेबर (Julian Weber), जो आज पेरिस ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को चुनौती देने के लिए तैयार है। वेबर दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं। 29 वर्षीय वेबर ने 2022 में यूरोपीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता और इस साल सिल्वर मेडल जीता। वेबर और नीरज ने 13 बार एक-दूसरे के खिलाफ आमना-सामना किया है।

नीरज चोपड़ा से आज गोल्ड मेडल की उम्मीद
पेरिस ओलंप‍िक में आज जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज, भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला सकते हैं। नीरज रात 11.55 बजे पुरुष भाला फेंक इवेंट के फाइनल में एक्शन में नजर आएंगे, जहां उनको वेबर से कड़ी चुनौती मिल सकती है।वेबर टोक्यो 2020 ओलंपिक में 85.30 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे, जबकि चोपड़ा ने 87.58 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता।

julian weber neeraj chopra

हालांकि, जर्मन भाला फेंकने वाला खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड के दावेदार के रूप में प्रवेश किया है। 29 वर्षीय खिलाड़ी क्वालिफिकेशन राउंड में ग्रुप ए का हिस्सा था, जहां उसने 87.76 मीटर फेंककर पहला स्थान हासिल किया।

जूलियन वेबर बनाम नीरज चोपड़ा हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जूलियन वेबर और नीरज चोपड़ा ने 13 बार एक-दूसरे के खिलाफ़ मुकाबला खेल चुके हैं, जिसमें चोपड़ा 11 जीत के साथ सबसे आगे हैं, जबकि वेबर दो बार जीत दर्ज करने में सफर रहे। उनका सबसे हालिया मुक़ाबला अगस्त 2023 में वेल्टक्लास ज्यूरिख में हुआ था, जहां नीरज चोपड़ा ने 85.71 मीटर थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि वेबर ने 85.04 मीटर थ्रो करके तीसरा स्थान हासिल किया।

जूलियन वेबर का रिकॉर्ड

  • पेरिस ओलंपिक 2024 क्वालीफिकेशन, अगस्त 2024 - 87.76 मीटर (प्रथम)
  • पेरिस डायमंड लीग फाइनल, जुलाई 2024 - 85.91 मीटर (प्रथम)
  • जर्मन चैंपियनशिप फाइनल, जून 2024 - 86.63 मीटर (प्रथम)
  • यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल, जून 2024 - 85.94 मीटर (द्वितीय)
  • यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप क्वालीफिकेशन, जून 2024 - 85.01 मीटर (प्रथम)

पाकिस्तान के नदीम के लंबे थ्रो के बाद भी आगे हैं नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा वर्तमान में 2022 में हासिल किए गए 89.94 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर हैं। इसके विपरीत पाकिस्तान के अरशद नदीम का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 90.18 मीटर है, जो 2022 में भी दर्ज किया गया है। हालांकि नदीम का थ्रो लंबा है, लेकिन चोपड़ा का लगातार प्रदर्शन उन्हें रैंकिंग में आगे रखता है। इस इवेंट में गोल्ड के लिए नीरज के सामने नदीम की भी चुनौती होगी।

नीरज चोपड़ा और नदीम के आमने-सामने का रिकॉर्ड
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच प्रतिद्वंद्विता गुवाहाटी में 2016 के साउथ एशियन गेम्स में उनकी पहली मुलाकात से शुरू होती है, जहां चोपड़ा ने गोल्ड और नदीम ने कांस्य पदक जीता था। ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नौ बार एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर चुके हैं- सात बार सीनियर स्तर पर और दो बार जूनियर स्तर पर।

इन मुकाबलों में नदीम पर 9-0 की बढ़त के साथ नीरज के दबदबे के बावजूद, नदीम पिछले कुछ सालों में अंतर कम कर रहे हैं। यह नीरज के ओलंपिक वर्चस्व के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+