ISL 2025: बेंगलुरु एफसी ने रचा इतिहास, सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में बना आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर
ISL 2025 Bengaluru FC News: बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने शुक्रवार को सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, बेंगलुरु में अपने अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। यह क्लब की भारत में वर्ल्ड-क्लास फुटबॉल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर है। ब्लूज़ अपनी 2025-26 सीज़न की तैयारियां भारत की पहली हाइब्रिड ट्रेनिंग पिच पर करेंगे।
यह पिच नैचुरल ग्रास और सिंथेटिक रीइंफोर्समेंट का संयोजन है, जो सालभर निरंतरता और मजबूती सुनिश्चित करती है। इसके साथ एक नैचुरल ग्रास नौ-ए-साइड पिच भी है, जिससे सीनियर और यूथ स्क्वॉड्स को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल जैसा प्रशिक्षण मिलता है। क्लब ओनर, पार्थ जिंदल ने कहा कि भारतीय फुटबॉल जिन मुश्किलों से गुजर रहा है, उसके बीच हमारी कोशिश हमेशा इसके विकास को आगे बढ़ाने की रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा नया ट्रेनिंग सेंटर उसी इरादे को दोहराता है। टीम इंडिया ने इस सुविधा का उपयोग CAFA नेशंस कप की तैयारी के दौरान किया और हमें उम्मीद है कि यह भविष्य में भी उनकी पसंदीदा ट्रेनिंग जगह बनेगा। हमें गर्व है कि बेंगलुरु एफसी नया सीज़न एक वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग सेंटर से शुरू करेगा, जिस पर खिलाड़ी और हमारे फैंस दोनों गर्व कर सकेंगे।
सेंटर ऑफ स्पोर्ट्स एक्सीलेंस (CSE) के फाउंडर, विवेक कुमार ने कहा कि हम मानते हैं कि हर एथलीट और टीम को वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं पर ट्रेनिंग करने का मौका मिलना चाहिए। बेंगलुरु एफसी जैसा सफल क्लब इससे कम का हकदार नहीं और हमें खुशी है कि हम उन्हें एक डेडिकेटेड फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर उपलब्ध करा रहे हैं।
ट्रेनिंग सेंटर की विशेषताएं
फुली-इक्विप्ड जिम - स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग प्रोग्राम्स के लिए
दो प्रोफेशनल ड्रेसिंग रूम
आइस-बाथ्स और रिकवरी रूम्स
न्यूट्रिशन-बेस्ड मील्स के लिए किचन और पैंट्री
वीडियो एनालिसिस और टीम ब्रीफिंग्स के लिए डेडिकेटेड मीटिंग रूम
खिलाड़ियों के लिए रिक्रिएशन स्पेस












Click it and Unblock the Notifications