सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान को एक और झटका, खिलाड़ियों ने बीच मैदान पर किया विद्रोह, पूरी दुनिया हैरान
खेल के मैदान अक्सर जीत और हार के गवाह बनते हैं, लेकिन सोमवार की रात ऑस्ट्रेलिया के सीबस सुपर स्टेडियम में जो हुआ, उसने खेल के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया। महिला एशियन कप के अपने शुरुआती मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उतरी ईरान की महिला नेशनल फुटबॉल टीम ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरी दुनिया की राजनीति और खेल जगत में खलबली मचा दी है।
मैच शुरू होने से ठीक पहले जब स्टेडियम के लाउडस्पीकर्स पर ईरान का राष्ट्रगान गूंजना शुरू हुआ, तब ईरानी महिला खिलाड़ी एक कतार में खड़ी थीं। आम तौर पर खिलाड़ी जोश के साथ अपना राष्ट्रगान गाते हैं, लेकिन यहां दृश्य बिल्कुल अलग था। पूरी टीम पत्थर की तरह अडिग और शांत खड़ी रही।

प्लेयर्स ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
खिलाड़ियों ने अपने होंठ तक नहीं हिलाए। उनकी यह ख़ामोशी उस वक्त और भी गहरी हो गई जब स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी। दक्षिण कोरिया ने यह मैच 3-0 से जीता, लेकिन मैच खत्म होने के बाद चर्चा स्कोर की नहीं, बल्कि उन 11 खिलाड़ियों के मौन विद्रोह की थी।
ईरानी खिलाड़ियों का यह साहसिक कदम ऐसे समय में आया है जब उनका देश एक विनाशकारी मोड़ पर खड़ा है। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी ने ईरान की नींव हिला दी है। इस हमले में ईरान के सबसे ताकतवर नेता और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।
इस घटना के बाद से ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों वाले पड़ोसी देशों (जैसे बहरीन और कतर) पर मिसाइलों और ड्रोन्स की बौछार कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कड़े लहजे में चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने पलटवार किया, तो उसे ऐसी सैन्य ताकत का सामना करना पड़ेगा जो इतिहास में कभी नहीं देखी गई।
🚨 BIG! Iranian women’s national football team REFUSED to sing Iran’s national anthem before their opening Asian Cup match against South Korea.
=> The players stood in silence in what was widely seen as a gesture of protest amid unrest back home. pic.twitter.com/xgjJSImiW0
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) March 3, 2026
मैच के बाद भी रहा तनाव
मैच के बाद का माहौल और भी तनावपूर्ण रहा। जब टीम की कप्तान ज़हरा घनबारी और मैनेजर मरज़िया जाफ़री से सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत और टीम के भविष्य पर सवाल पूछे गए, तो एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC) के अधिकारियों ने तुरंत दखल दिया। जाफ़री ने अपनी भाषा (फारसी) में जवाब देना चाहा, लेकिन मीडिया प्रतिनिधियों ने अनुवाद होने से पहले ही उन्हें रोक दिया और सिर्फ खेल पर ध्यान देने की हिदायत दी।












Click it and Unblock the Notifications