दुबई में हाई-वोल्टेज ड्रामा, खिलाड़ी ने गुस्सा में आकर कहा- इंडिया तेरा बाप है, वीडियो वायरल
Indian Boxer Neeraj Goyat Video Viral: बॉक्सिंग की दुनिया में अक्सर मुकाबला रिंग के भीतर होता है, लेकिन पिछले कुछ घंटों में रिंग के बाहर की दो घटनाओं ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जहां एक तरफ भारतीय बॉक्सर नीरज गोयत दुबई में एक तीखी बहस की वजह से चर्चा में रहे। वहीं दूसरी ओर मियामी में एंथनी जोशुआ और जेक पॉल के बीच हंसी-मजाक वाला एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला।
दुबई में गरमाया माहौल (Indian Boxer Neeraj Goyat Video Viral)
भारतीय मुक्केबाज नीरज गोयत अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वो हाल ही में दुबई में एक विवाद में फंस गए। रिपोर्ट के मुताबिक नीरज अपनी ट्रेनिंग खत्म कर एक इंटरव्यू देने जा रहे थे, तभी एक दूसरे एथलीट के साथ उनकी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस व्यक्तिगत टिप्पणियों और अपशब्दों तक पहुंच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नीरज गोयत ने कहा- इंडिया तेरा बाप है
आमतौर पर शांत रहने वाले नीरज गोयत ने इस बार पीछे हटने के बजाय कड़ा रुख अपनाया। वायरल हो रहे वीडियो और चश्मदीदों के अनुसार जब बहस चरम पर थी, तब नीरज ने बेहद आक्रामक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इंडिया तेरा बाप है। यह शब्द उनके गुस्से और भारत के स्वाभिमान को बता रही थी। गनीमत रही कि मामला हाथापाई तक नहीं पहुंचा और नीरज अपना इंटरव्यू देने चले गए।
फैंस के बीच चर्चाएं तेज
सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज पर बहस छिड़ी हुई है। जहां कुछ लोग उनके 'स्टैंड' की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे संयम की कमी बता रहे हैं। दूसरी तरफ मियामी में माहौल बिल्कुल अलग था। भारी-भरकम हेवीवेट चैंपियन एंथनी जोशुआ और सोशल मीडिया स्टार से बॉक्सर बने जेक पॉल के बीच होने वाले मुकाबले से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। फेस-ऑफ के दौरान जोशुआ ने मजाक में जेक पॉल की महंगी सोने की चेन छीनने की कोशिश की।
इस मजाकिया हरकत ने वहां मौजूद भीड़ को हंसने पर मजबूर कर दिया। जहां जेक पॉल अपनी खास बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, वहीं जोशुआ की इस शरारत ने दिखा दिया कि वे दबाव के बीच भी खुद को शांत रखना जानते हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों ने साफ कर दिया कि यह हंसी-मजाक सिर्फ रिंग के बाहर तक है। जैसे ही घंटी बजेगी, यह एक असली और कड़ा मुकाबला होगा।












Click it and Unblock the Notifications