Kho Kho World Cup: भारत ने रचा खो-खो वर्ल्ड कप में इतिहास, पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीता ख़िताब

Kho Kho World Cup 2025: खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का तहलका देखने को मिला है। भारत की महिला टीम ने फाइनल में जीत दर्ज की और बाद में पुरुष वर्ग में भी भारत का दबदबा देखने को मिला। भारतीय टीम की जीत के बाद प्लेयर्स जश्न में डूब गए। फाइनल में सामना नेपाल से हुआ।

भारतीय मेंस टीम ने इस इवेंट में शुरुआत से ही धमाका किया हुआ था और फाइनल तक भारतीय टीम अविजित रही। नेपाल को फाइनल में भारत ने 54-36 के अंतर से शिकस्त देते हुए अपना पहला टाइटल हासिल कर लिया। इस तरह प्रतीक वायकर की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया।

kho kho world cup

भारतीय आक्रमण के सामने नेपाल का डिफेंस नहीं चल पाया। उनकी हार का कारण भी यही रहा। नेपाल के चार बैच को भारतीय डिफेंडरों ने आउट कर दिया था। इससे नेपाल की राह मुश्किल हो गई थी। भारत के पास लीड होने के कारण भी नेपाल की टीम प्रेशर में आ गई।

महिला वर्ग में भी फाइनल मैच भारत और नेपाल के बीच ही खेला गया था। इसमें भारतीय महिलाओं ने 78-40 के धमाकेदार अंतर से जीत दर्ज कर टाइटल अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट का सफल आयोजन समाप्त हो गया।

भारतीय महिलाओं ने पहले और तीसरे टर्न में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए नेपाल पर दबाव बना दिया था। इसके बाद नेपाल ने जोर लगाया लेकिन लीड क्रॉस नहीं हो पाई। 13 जनवरी को दिल्ली में इस इवेंट की शुरुआत हुई थी। महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी में वर्ल्ड कप अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+