पीएम मोदी ने की पेरिस ओलंपिक से लौटे प्लेयर्स से मुलाक़ात, महिला खिलाड़ियों की जमकर की तारीफ
PM Narendra Modi: पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल को कुल सात मेडल मिले थे। खेलों की समाप्ति के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि अब भारत और आगे जाएगा।
अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्लेयर्स से मुलाक़ात में पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी ने देश का मान बढाया है, खासकर महिला खिलाड़ियों ने। उन्होंने कहा कि पिछली बार तकनीकी कारणों से बाहर होने वाली मनु भाकर ने इस बार भारत का खाता खोला।

पीएम ने कहा कि मनु ने पिछले ओलंपिक सभी बातें भूलकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी महिला प्लेयर्स ने भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बात नोट करके रख लेना चाहिए कि आप लोगों में से कोई भी हारकर नहीं आया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल में कोई हारता नहीं बल्कि सीखता है। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2036 में भारत में ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने की तैयारी की जा रही है, हम इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक का फायदा उस दौरान भारत को मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications