कैसे पत्नी के आने के बाद खतरनाक रूसी फाइटर एनातोली मालिकिन का जीवन पूरी तरह से बदल गया

एक कहावत कही जाती है कि किसी भी कामयाब आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है। यह बात ONE Championship में दो डिविजन के वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन पर पूरी तरह से फिट बैठती है।

अपनी पत्नी अनीता के साथ के बाद उन्होंने एक ही समय पर एक, दो नहीं बल्कि तीन बेल्ट जीतने का एतिहासिक कारनामा भी किया। अब वह अपनी खोई हुई बेल्ट को दोबारा पाने के लिए 15 मई को होने वाले The Inner Circle इवेंट में उतरने वाले हैं। यहां उनका सामना रीमैच में चिर-प्रतिद्वंदी "रग रग" ओमार केन से ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा।

Anatoly Malykhin

करीबी ने दिया धोखा, लेकिन पत्नी ने जिंदगी बदल दी

जीवन में लगने वाली ठोकरें अक्सर इंसान को तोड़ देती हैं या फिर उन्हें उनका सबसे बेहतरीन रूप अपनाने पर मजबूर कर देती हैं। एक दौर ऐसा भी आया जब मालिकिन ने खेल छोड़ने का कई बार मन बना लिया था, मगर अनीता के जीवन में आने के बाद मानों उनमें नई ऊर्जा और उमंग आ गई।

उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी ही वह एक शख्स हैं जो मुझ पर उतना भरोसा करती हैं, जितना मैं खुद पर भी नहीं करता। मेरी ज़िंदगी में ऐसे कई पल आए जब किसी ने मुझ पर विश्वास नहीं किया। जब मैंने अपनी पत्नी से बात करना शुरू किया, तब मुझे खुद पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। मेरा अतीत काफी मुश्किल भरा रहा। करीबियों ने भी धोखा दिया और मैंने तीन-चार बार इस खेल को छोड़ने के बारे में सोचा।"

परिवार से मिलती है प्रेरणा

रूस में रेसलिंग करियर स्थापित करने के बाद एनातोली ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में आने का फैसला किया। ONE में आकर वह तीन डिविजन के चैंपियन बने और पत्नी व बेटा उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

उन्होंने बताते हुए कहा, "जब मैं अपनी पत्नी से मिला तो जैसे मेरे अंदर नई ऊर्जा आ गई। मुझे पहले कभी ऐसा जुनून और प्रेरणा महसूस नहीं हुई थी। कभी-कभी मैं उठता हूं और ट्रेनिंग पर जाने का मन नहीं करता, लेकिन जब मैं उन्हें देखता हूं तो जिम में पूरी ताकत के साथ मेहनत करता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+