WWE WrestleMania 39: 4 सुपरस्टार्स जो अंडरटेकर की तरह बना सकते हैं रैसलमेनिया में एक नई स्ट्रीक
WrestleMania 39: ब्रॉन स्ट्रोमैन संभवतः एकमात्र ऐसे स्टार हैं जिन्हें अब तक रेसलमेनिया में हार नसीब नहीं हुई है। अंडरटेकर के नाम रेसलमेनिया इवेंट में लगातार 21 मैच जीतने का रिकॉर्ड है।

Image: Oneindia
WWE का सबसे बड़े आयोजन रेसलमेनिया-39 काफी धमाकेदार होने जा रहा है। इसका प्रसारण भारत में 2 और 3 अप्रैल को होगा। साल में एक बार होने वाले इस आयोजन को लेकर भारत में हमेशा से ही बज बना रहता है। रेसलमेनिया को अंडरटेकर की स्ट्रीक की वजह से भी जाना जाता है। WWE लीजेंड अंडरटेकर के नाम लगातार 21 बार रेसलमेनिया मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड है। उनकी स्ट्रीक को 2014 में ब्रॉक लेसनर ने तोड़ा था।
तीन साल बाद रोमन रेन्स ने रेसलमेनिया 33 में द अंडरटेकर को हराया था। रोमन रेंस ग्रैंड स्टेज पर स्ट्रीक होल्डर को हराने वाले दूसरे और आखिरी व्यक्ति बन गए। अभी तक कोई भी सुपरस्टार डेडमैन अंडरटेकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब नहीं आ पाया है। हम यहां चार मौजूदा WWE सितारों के बारे में बात करेंगे जो अपनी खुद की एक स्ट्रीक बना सकते हैं।
ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। वे अंडरटेकर की तरह रैसलमेनिया स्ट्रीक बना सकते हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन वर्तमान में रेसलमेनिया में गैर-बैटल-रॉयल मैचों में अपराजित रहे हैं। उन्होंने 2021 में हुए रेसलमेनिया-37 में शेन मैकमोहन को 11 मिनट 25 सेकंड तक चले शानदार मुकाबले में हराया था। इससे एक साल पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रैसलमेनिया 36 में उन्होंने गोल्डबर्ग को करारी शिकस्त दी थी। इससे पहले रैसलमेनिया 34 में वे निकोलस के साथ टैग टीम टाइटल जीत चुके थे। भले ही ब्रॉन स्ट्रोमैन पर WWE कोई बड़ा दाव खेलने से कतराती रही हो लेकिन एक बार फिर से रेसलमेनिया में अपराजेय रहकर अपनी स्ट्रीक कायम कर सकते हैं।
सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ का अभी अपना पहला रेसलमेनिया मैच होना बाकी है। मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही वे ब्लडलाइन ग्रुप के पावरहाउस के रूप में नजर आ रहे हैं। इस उभरते सितारे ने अपने हुनर से फैंस को खूब प्रभावित किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि कि आने वाले वक्त के रोमन रेंस हैं। WWE के पास उसके लिए बड़ी योजनाएं हैं, और अगर वह आने वाले वक्त में रेसमेनिया में वे एक लंबी स्ट्रीक कायम करते हैं तो वो कई अनोखी बात नहीं होगी।
गुंथर

गुंथर हाल के दिनों में सबसे प्रभावशाली सुपरस्टार्स में से एक के रूप में उभरे हैं। WWE SmackDown में डेब्यू के बाद से ही उन्हें लगातार बड़ा पुश दिया जा रहा है। सोलो सिकोआ की तरह ही इस साल ये उनका पहला रैसलमेनिया मैच होगा, जहां वह शेमस और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इसे जीत कर एक स्ट्रीक की शुरुआत कर पाते हैं या नहीं।
बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर रेसलमेनिया में साशा बैंक्स और बैकी लिंच जैसी दिग्गजों को धूल चटा चुकी हैं। इस बार वे रेसलमेनिया 39 में असुका के खिलाफ अपने WWE रॉ टाइटल को डिफेंड कर रही हैं। वो WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक किसी सिंगल्स टाइटल को अपने पास रखने वाली ब्लैक कम्यूनिटी की रेसलर हैं। वह फिलहाल अंडरटेकर की स्ट्रीक जैसी एक नई स्ट्रीक कायम कर सकने वाली एकमात्र महिला रेसलर दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications