विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने बताई उस रात की कहानी! पहलवान के आगे के प्लान पर भी की खुलकर बात
चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा के फाइनल में पहुंचने के बाद 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। फोगट के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर दिल्ली से लेकर झज्जर तक भव्य स्वागत किया गया।
सोमवीर राठी ने विनेश फोगाट के मामले पर दी प्रतिक्रिया
विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने पहली बार विनेश फोगाट के मामले में टिप्पणी की है। वनइंडिया स्पोर्ट्स टीम से खास बातचीत में सोमवीर ने विनेश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। जब सोमवीर से पूछा गया कि पेरिस से वापसी पर कैसा महसूस कर रहे हैं।

सोमवीर ने कहा कि, 'जब पेरिस में थे तब बहुत मुश्किल में थे। भारत आने के बाद हर किसी से प्यार मिल रहा है। इससे देखकर दिल खुश है। जिस तरह का सपोर्ट मिल रहा है, उससे मुझे और विनेश को आगे बढ़ने में बहुत हिम्मत मिलेगी।'
विनेश के पति ने बताई उस रात की कहानी
दरअसल, 29 वर्षीय विनेश फोगाट को 50 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल गोल्ड मेडल मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया, क्योंकि उनका वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक था। जब हमने सोमवीर से फाइनल से पहले की रात के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, हमारे पास 12 घंटे थे, जो भी हम बेस्ट कर सकते थे पूरी टीम ने उससे डबल मेहनत की। हम इसके लिए देशवासियों से माफी मांगना चाहेंगे कि एक मेडल था गोल्ड या सिल्वर हो सकता था वो नहीं दिला सके, उसका दुख रहेगा।
विनेश के आगे के प्लान पर क्या बोले सोमवीर?
सोमवीर से जब विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान के बाद उनके आगे के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, 'हमें भी नहीं पता कि क्या करना है, कभी सोचा ही नहीं था कि इस मोड़ पर आकर कुश्ती को अलविदा कहना पड़ेगा, अब समय पर छोड़ते हैं कि आगे क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications