Paris Olympics से OUT हुआ 12 साल की लड़की से रेप करने वाला खिलाड़ी, फैंस ने जमकर की हूटिंग
Paris Olympics 2024, Latest News: डच वॉलीबॉल खिलाड़ी स्टीवन वैन डे वेल्डे पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। स्टीवन वैन डे वेल्डे और उनके जोड़ीदार मैथ्यू इमर्स को ब्राज़ील ने सीधे सेटों में हरा दिया। इस तरह टूर्नामेंट में उनका सफ़र समाप्त हो गया।
12 साल की से लगा था रेप का आरोप
साल 2016 में स्टीवन वैन डे वेल्डे पर 12 साल की ब्रिटिश लड़की से रेप करने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें इस अपराध के लिए 13 महीने जेल की सज़ा सुनाई गई थी। इसके बावजूद उन्हें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। लेकिन पेरिस ओलंपिक में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

बैन करने की हुई थी मांग
स्टीवन वैन डे वेल्डे को उनके पिछले अपराध के कारण पेरिस ओलंपिक में भाग लेने से प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने कहा कि उसके पास किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर करने का अधिकार नहीं है जो इस आयोजन के लिए योग्य हो। अब उनका ओलंपिक सफर समाप्त हो चुका है। स्टीवन वैन डे वेल्डे जल्द ही अन्य टूर्नामेंटों में भाग लेंगे। वह अगले सप्ताह यूरोपीय चैम्पियनशिप और उसके बाद डच चैम्पियनशिप में खेलने के लिए तैयार हैं।
फैंस ने की हूटिंग
स्टीवन वैन डे वेल्डे को पेरिस ओलंपिक के दौरान फैंस से हूटिंग का सामना भी करना पड़ा। हार के बाद डे वेल्डे के साथी मैथ्यू इमर्स ने कहा कि हम दोनों ओलंपिक के एक सप्ताह बाद होने वाली यूरोपीय चैम्पियनशिप और फिर डच चैम्पियनशिप में भी एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। अब इस जोड़ी का ध्यान भविष्य की प्रतियोगिताओं पर केंद्रित है, क्योंकि उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करना और जीत हासिल करना है। स्टीवन वैन डे वेल्डे के अतीत को लेकर विवाद अभी भी उनका पीछा कर रहा है, लेकिन इसने उन्हें वॉलीबॉल में अपना करियर बनाने से नहीं रोका है।












Click it and Unblock the Notifications