भाई की करारी हार का बदला लेने उतरेगा डबल चैंपियन, कब है सबसे ज्यादा फाइट जीतने वाले धुरंधर का मुकाबला?
ONE Championship और दुनिया के सबसे शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर्स में से एक की धमाकेदार वापसी हो रही है और वह एक चैंपियन बनाम चैंपियन मैच में टक्कर लेते हुए नजर आएंगे।
मौजूदा ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली अपनी लाइटवेट बेल्ट को मौजूदा ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो के खिलाफ The Inner Circle 37 में बचाव करते हुए नजर आएंगे। इस इवेंट का आयोजन शुक्रवार, 6 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया जाएगा।

क्रिश्चियन ली के नाम दर्ज हैं ढेर सारे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार क्रिश्चियन ली ने पहली बार खिताब 2019 मे हासिल किया था और इसके कुछ समय के लिए गंवाया, लेकिन रीमैच में फिर से पा लिया था। वह 17 वर्षीय की आयु में 2015 में डेब्यू करने के बाद से ही सबसे चर्चित नामों में से एक बने हुए हुए हैं।
28 वर्षीय ली ने अभी तक पांच बार लाइटवेट MMA खिताब जीत चुके हैं। उनके नाम ONE में सबसे ज्यादा 18 जीत, सबसे ज्यादा 17 फिनिश और सबसे अधिक 11 बार विरोधियों को पहले ही राउंड में ही ढेर करने का रिकॉर्ड है। इसके अतिरिक्त उनके पास वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल भी है। वह मार्शल आर्ट्स के मशहूर ली परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
छोटे भाई की हार का बदला लेने पर होगी निगाहें
क्रिश्चियन ली के लिए यह कोई सिर्फ आम वर्ल्ड टाइटल फाइट नहीं है, जहां सिर्फ उन्हें अपनी बेल्ट की रक्षा करनी है। उनके कंधों पर अपने छोटे भाई को मिली करियर की पहली हार का हिसाब भी बराबर करने का दारोमदार होगा।
दरअसल टाय रुओटोलो ने MMA में डेब्यू करते हुए क्रिश्चियन के छोटे भाई एड्रियन को पिछले साल दूसरे राउंड में सबमिशन से मात दी थी। 23 वर्षीय टाय ने उसके बाद एक अन्य विरोधी को हराया और अब तीसरे मैच में ही उन्हें खिताब के लिए दो-दो हाथ करने का मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
