D Gukesh Net Worth: 18 की उम्र में 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, 138 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

D Gukesh Net Worth: भारत के डी गुकेश ने शतरंज की दुनिया में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 18 साल की उम्र में डी गुकेश ने चीन के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी डिंग लिरेन को हराकर विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ गुकेश ने 138 साल पुरानी शतरंज की परंपरा में सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड तोड़ा है।

18 की उम्र में गुकेश ने रचा इतिहास

गुकेश ने डिंग लिरेन को 14वीं बाजी में हराया जिससे वह शतरंज के इतिहास में सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए। यह जीत न केवल उनके लिए, बल्कि भारत के शतरंज प्रेमियों के लिए भी गर्व का क्षण है। गुकेश की यह सफलता शतरंज में भारत की स्थिति को और मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने दुनिया भर में अपनी शतरंज की महारत का प्रदर्शन किया है।

D Gukesh 1

विश्वनाथन आनंद के बाद गुकेश ने किया यह काम

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय शतरंज के दिग्गज खिलाड़ी डी गुकेश ने विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे शतरंज वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के अंतर से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने पर मिले इतने पैसे

डी. गुकेश को वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद 11.45 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त मिली है। वहीं फाइनल में हार झेलने वाले डिंग लिरेन को 9.75 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में हर बाजी जीतने पर 1.69 करोड़ रुपये का इनाम भी दिया गया, जो इस शतरंज टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को उनकी प्रदर्शन के आधार पर मिलता है।

जानिए कितनी है डी गुकेश की नेटवर्थ

गुकेश की शतरंज में हाल की सफलता ने उनकी संपत्ति में भी वृद्धि की है। तीन प्रमुख बाजियों में जीत के बाद उन्होंने करोड़ों रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की। वर्ल्ड चैंपियन बनने से पहले उनकी कुल संपत्ति 8.26 करोड़ रुपये थी, लेकिन अब उनकी नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। शतरंज की प्रतियोगिताओं से मिलने वाले पुरस्कार और विज्ञापन से उनकी कमाई का प्रमुख स्रोत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+